विट्ठलभाई पटेल के शताब्दी समारोह में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने जारी किया विशेष डाक टिकट
नई दिल्ली : दिल्ली विधानसभा में विट्ठलभाई पटेल के केंद्रीय विधानसभा के स्पीकर बनने के 100 साल पूरे होने पर दो दिवसीय शताब्दी समारोह मनाया जा रहा है। इस दौरान रविवार को केंद्रीय मंत्री अमित शाह मौजूद रहे, जिन्होंने…

नई दिल्ली : दिल्ली विधानसभा में विट्ठलभाई पटेल के केंद्रीय विधानसभा के स्पीकर बनने के 100 साल पूरे होने पर दो दिवसीय शताब्दी समारोह मनाया जा रहा है। इस दौरान रविवार को केंद्रीय मंत्री अमित शाह मौजूद रहे, जिन्होंने विट्ठलभाई पटेल को लेकर विशेष डाक टिकट भी जारी किया।
दिल्ली विधानसभा में विट्ठलभाई पटेल के केंद्रीय विधानसभा के स्पीकर बनने के 100 साल पूरे होने पर शताब्दी समारोह मनाया जा रहा है, जो दो दिन चलेगा। इसे लेकर अखिल भारतीय स्पीकर सम्मेलन आयोजित हो रहा है।
दिल्ली विधानसभा में विठ्ठलभाई पटेल की गौरव गाथा को लेकर प्रदर्शनी लगाई है, जिसका उद्घाटन केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा किया गया। साथ ही विठ्ठलभाई भाई पटेल को लेकर गृह मंत्री अमित शाह द्वारा विशेष डाक टिकट भी जारी किया गया है। इस कार्यक्रम में दिल्ली विधानसभा में कई राज्यों के स्पीकर शामिल हुए हैं।
दिल्ली विधानसभा के अंदर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, उपराज्यपाल वी.के. सक्सेना और दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता विशेष रूप से मौजूद रहे।
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करके दिल्ली विधानसभा में होने वाले कार्यक्रम के बारे में बताया और देश आजाद होने से पहले लोकतंत्र को स्थापित करने में विट्ठलभाई पटेल की भूमिका की तारीफ की।
उन्होंने लिखा, अद्वितीय विद्वान और कानून विशेषज्ञ विट्ठलभाई पटेल के केंद्रीय विधानसभा के पहले निर्वाचित भारतीय स्पीकर बनने के 100 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आज दिल्ली विधानसभा में आयोजित की जा रही दो दिवसीय ऑल इंडिया स्पीकर्स कॉन्फ्रेंस के उद्घाटन सत्र में देशभर की विधानसभा व विधान परिषद के अध्यक्षों और उपाध्यक्षों से संवाद करूंगा। विट्ठलभाई पटेल ने गुलामी के कठिन दिनों में भी सदन में लोकतंत्र को स्थापित और सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
दिल्ली विधानसभा के अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने एक्स पर लिखा, दिल्ली विधानसभा में आयोजित ऑल इंडिया स्पीकर कॉन्फ्रेंस में गृहमंत्री अमित शाह का हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस अवसर पर सभी ने वीर विट्ठलभाई पटेल की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया।
एक अन्य पोस्ट में उन्होंने लिखा, भारत के प्रथम निर्वाचित अध्यक्ष वीर विट्ठलभाई पटेल के शताब्दी वर्ष पर आयोजित ऑल इंडिया स्पीकर्स कॉन्फ्रेंस के अवसर पर केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने डाक टिकट जारी किया।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
