द इंडियन व्यू

विजय हजारे में इतिहास : स्वास्तिक सामल बने ओडिशा के पहले दोहरे शतकवीर

विजय हजारे ट्रॉफी के पहले दिन विराट कोहली, रोहित शर्मा जैसे दिग्गजों के साथ कई युवा खिलाड़ियों ने धमाकेदार प्रदर्शन कर नाम कमाया। इस लिस्ट में एक नाम ओडिशा के स्वास्तिक सामल का भी शामिल है। रोहित-कोहली और वैभव सूर्यवंशी…

Ragwendra P Singh
December 25, 2025
3 min read
विजय हजारे में इतिहास : स्वास्तिक सामल बने ओडिशा के पहले दोहरे शतकवीर

विजय हजारे ट्रॉफी के पहले दिन विराट कोहली, रोहित शर्मा जैसे दिग्गजों के साथ कई युवा खिलाड़ियों ने धमाकेदार प्रदर्शन कर नाम कमाया। इस लिस्ट में एक नाम ओडिशा के स्वास्तिक सामल का भी शामिल है।

रोहित-कोहली और वैभव सूर्यवंशी समेत विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 के पहले दिन 22 खिलाड़ियों ने शतक ठोके, जिसमें स्वास्तिक सामल एकमात्र ऐसे बल्लेबाज रहे, जो शतक को दोहरे शतक में तबदील करने में कामयाब रहे।

ओडिशा के इस सलामी बल्लेबाज ने सौराष्ट्र के खिलाफ 212 रनों की धमाकेदार पारी खेली। हालांकि उनकी टीम को इसके बावजूद हार का सामना करना पड़ा।

स्वास्तिक सामल ओडिशा के लिए लिस्ट-ए क्रिकेट में दोहरा शतक जड़ने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं। उनसे पहले ओडिशा के लिए सबसे बड़ी पारी खेलने का रिकॉर्ड 145 रनों का था।

सामल ने अपने लिस्ट-ए करियर का पहला शतक ठोका। उनकी पारी का अंत 212 के निजी स्कोर पर हुआ, जिसमें उन्होंने 21 चौके और 8 छक्के लगाए।

स्वास्तिक सामल इसी के साथ यशस्वी जायसवाल का रिकॉर्ड तोड़ते हुए विजय हजारे ट्रॉफी में सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर बनाने वाले संयुक्त रूप से चौथे बल्लेबाज बन गए हैं। सामल के अलावा संजू सैमसन ने भी 2019 में गोवा के खिलाफ 212 रनों की नाबाद पारी खेली थी।

विजय हजारे ट्रॉफी में सबसे बड़ी पारी खेलने का रिकॉर्ड नारायण जगदीसन के नाम है। 2022 में इस बल्लेबाज ने अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ 277 रन बनाए थे।

साभार : गूगल

स्वास्तिक सामल का जन्म 27 जुलाई 2000 को हुआ था। 25 साल के खिलाड़ी ने फरवरी 2019 में मिजोरम के खिलाफ अपना टी-20 डेब्यू किया था, लेकिन दो गेंदों पर बिना खाता खोले आउट हो गए थे।

सामल के नाम अब 13 टी-20 में 160.88 के स्ट्राइक रेट से 362 रन हैं, जिसमें एक शतक और दो अर्धशतक शामिल हैं। सामल ने अक्टूबर 2019 में हरियाणा के खिलाफ अपना लिस्ट ए डेब्यू किया था, लेकिन सिर्फ 12 रन ही बना पाए थे।

बुधवार को बड़ी पारी खेलने से पहले, उनके नाम 10 मैचों में तीन अर्धशतकों के साथ 309 रन थे। सामल ने दिसंबर 2022 में हरियाणा के खिलाफ अपना फर्स्ट-क्लास डेब्यू किया था, लेकिन जिस एकमात्र पारी में उन्होंने बल्लेबाजी की, उसमें सिर्फ एक रन बना पाए।

उनके नाम फिलहाल 12 मैचों में 686 रन हैं, जिसमें दो शतक और तीन अर्धशतक शामिल हैं। आईपीएल 2026 की नीलामी में वह अनसोल्ड रहे।

विजय हजारे ट्रॉफी (हाईएस्ट इंडिविजुअल स्कोर)
नारायण जगदीसन: 277 बनाम अरुणाचल प्रदेश, 2022
पृथ्वी शॉ: 227* बनाम पांडिचेरी, 2021
रुतुराज गायकवाड़: 220* बनाम उत्तर प्रदेश, 2022
संजू सैमसन: 212* बनाम गोवा, 2019
स्वास्तिक सामल: 212 बनाम सौराष्ट्र, 2025
यशस्वी जायसवाल: 203 बनाम झारखंड, 2019
करुण नायर: 202 बनाम सिक्किम, 2018

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

अभिनेता नील नितिन मुकेश 29 नवंबर को एस.के. लखनऊ मैराथन में शामिल होकर बढ़ाएंगे धावकों का उत्साह

लखनऊ में 29 नवंबर को आयोजित होने जा रहे दूसरे एस.के. लखनऊ मैराथन 2026 को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं।

लखनऊ में 29 नवंबर को ‘संडेज ऑन साइकिल’ का 100वां संस्करण, फिटनेस के साथ ओलंपिक मूल्यों का दिया जाएगा संदेश

फिट इंडिया मूवमेंट के लोकप्रिय साप्ताहिक अभियान ‘संडेज ऑन साइकिल’ का 100वां संस्करण रविवार, 29 नवंबर को देशभर में उत्साह के साथ मनाया जाएगा।

उन्नति-तन्वी ने एकल में कायम रखी भारतीय चुनौती, गायत्री-त्रिशा भी महिला युगल सेमीफाइनल में

पिछले साल की सेमीफाइनलिस्ट उन्नति हुड्डा व तन्वी शर्मा ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में एकल में भारतीय चुनौती कायम रखते हुए सेमीफाइनल में स्थान सुरक्षित किया।

मलेशिया को 6-2 से रौंदकर फाइनल में पहुंचा भारत, दीपिका ने दागे दो गोल

भारत ने दीपिका के दो गोल से शुक्रवार को यहां मलेशिया को 6-2 से हराकर महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश किया। एशियाई खेलों की विजेता भारतीय टीम ने एक बार फिर बेहतरीन प्रदर्शन किया और अपने छह में से पांच गोल पेनल्टी कॉर्नर पर किए।