द इंडियन व्यू

विजय हजारे ट्रॉफी: कैच पकड़ने के प्रयास में अंगकृष रघुवंशी चोटिल, मुंबई ने उत्तराखंड को हराया

विजय हजारे ट्रॉफी में मुंबई और उत्तराखंड के बीच शुक्रवार को खेले गए मैच के दौरान मुंबई के सलामी बल्लेबाज अंगकृष रघुवंशी एक मुश्किल कैच पकड़ने के प्रयास में चोटिल हो गए। 21 वर्षीय रघुवंशी को दौड़ते हुए कंधे, गर्दन और सिर…

Ragwendra P Singh
December 27, 2025
2 min read
विजय हजारे ट्रॉफी: कैच पकड़ने के प्रयास में अंगकृष रघुवंशी चोटिल, मुंबई ने उत्तराखंड को हराया

विजय हजारे ट्रॉफी में मुंबई और उत्तराखंड के बीच शुक्रवार को खेले गए मैच के दौरान मुंबई के सलामी बल्लेबाज अंगकृष रघुवंशी एक मुश्किल कैच पकड़ने के प्रयास में चोटिल हो गए।

21 वर्षीय रघुवंशी को दौड़ते हुए कंधे, गर्दन और सिर में चोट (कनकशन) लगी, जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया। घटना पारी के 30वें ओवर में हुई, जब ऑफ स्पिनर तनुष कोटियान गेंदबाजी कर रहे थे।

दाएं हाथ के बल्लेबाज सौरभ रावत ने स्लॉग-स्वीप खेलने की कोशिश की और डीप मिडविकेट पर खड़े रघुवंशी तेजी से कैच पकड़ने दौड़े। उन्होंने एक हाथ से गेंद पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन असफल रहे और गिरकर कंधे और सिर में चोट लग गई।

चोट लगने के बाद रघुवंशी कुछ सेकेंड घुटनों के बल बैठे, फिर जमीन पर लेट गए। मैदान पर मुंबई के फिजियो ने उनका तुरंत इलाज किया। रघुवंशी खुद अपने पैरों पर खड़े नहीं हो पा रहे थे, इसलिए स्ट्रेचर मंगाया गया और उन्हें पास के एसडीएमएच अस्पताल ले जाया गया।

साभार : गूगल

अस्पताल में सिर और गर्दन का सीटी स्कैन कराया गया, और टीम सूत्रों के अनुसार सभी रिपोर्ट्स सामान्य पाईं गईं। फिलहाल उन्हें बीसीसीआई के कनकशन प्रोटोकॉल के तहत कुछ दिनों का आराम करने की सलाह दी गई है। रघुवंशी जांच के बाद टीम होटल लौट आए हैं।

मैच की बात करें तो मुंबई ने ग्रुप सी के इस मुकाबले में उत्तराखंड को 51 रनों से मात दी। मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सात विकेट पर 331 रन बनाए। इस पारी में विकेटकीपर-बल्लेबाज हार्दिक तमोरे ने 93 नाबाद, सरफराज खान ने 55 और मुशीर खान ने 55 रन की अहम पारियां खेलीं।

मुशीर ने गेंदबाजी में भी शानदार प्रदर्शन करते हुए 57 रन पर 2 विकेट लिए। उत्तराखंड की पारी की बात करें तो बाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज युवराज चौधरी ने 96 रनों की आक्रामक पारी खेली, लेकिन टीम नौ विकेट पर 280 रन ही बना सकी।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

अभिनेता नील नितिन मुकेश 29 नवंबर को एस.के. लखनऊ मैराथन में शामिल होकर बढ़ाएंगे धावकों का उत्साह

लखनऊ में 29 नवंबर को आयोजित होने जा रहे दूसरे एस.के. लखनऊ मैराथन 2026 को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं।

लखनऊ में 29 नवंबर को ‘संडेज ऑन साइकिल’ का 100वां संस्करण, फिटनेस के साथ ओलंपिक मूल्यों का दिया जाएगा संदेश

फिट इंडिया मूवमेंट के लोकप्रिय साप्ताहिक अभियान ‘संडेज ऑन साइकिल’ का 100वां संस्करण रविवार, 29 नवंबर को देशभर में उत्साह के साथ मनाया जाएगा।

उन्नति-तन्वी ने एकल में कायम रखी भारतीय चुनौती, गायत्री-त्रिशा भी महिला युगल सेमीफाइनल में

पिछले साल की सेमीफाइनलिस्ट उन्नति हुड्डा व तन्वी शर्मा ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में एकल में भारतीय चुनौती कायम रखते हुए सेमीफाइनल में स्थान सुरक्षित किया।

मलेशिया को 6-2 से रौंदकर फाइनल में पहुंचा भारत, दीपिका ने दागे दो गोल

भारत ने दीपिका के दो गोल से शुक्रवार को यहां मलेशिया को 6-2 से हराकर महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश किया। एशियाई खेलों की विजेता भारतीय टीम ने एक बार फिर बेहतरीन प्रदर्शन किया और अपने छह में से पांच गोल पेनल्टी कॉर्नर पर किए।