विजय चौक पर आज बीटिंग द रिट्रीट सेरेमनी के साथ गणतंत्र दिवस समारोह का होगा समापन
नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली के विजय चौक पर 29 फरवरी (बुधवार) को बीटिंग द रिट्रीट समारोह का आयोजन होगा। इस कार्यक्रम में देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बतौर मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होंगी। बीटिंग द…

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली के विजय चौक पर 29 फरवरी (बुधवार) को बीटिंग द रिट्रीट समारोह का आयोजन होगा। इस कार्यक्रम में देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बतौर मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होंगी।
बीटिंग द रिट्रीट सेरेमनी गणतंत्र दिवस के अवसर पर चलने वाले चार दिवसीय कार्यक्रम का आज समापन होगा। इस समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अलावा पीएम मोदी और अन्य गणमान्य नेता मौजूद होंगे। सेरेमनी को लेकर मंगलवार को विजय चौक पर फुल ड्रेस रिहर्सल की गई थी, जिसमें थलसेना, नेवी, एयरफोर्स तीनों सेनाओं और सीएपीएफ के बैंड द्वारा देशभक्ति की धुनों की प्रस्तुति दी जाएगी।
दिल्ली यातायात पुलिस ने एडवाइजरी भी जारी की है, जिसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के जरिए लोगों से साझा किया गया है। इसके मुताबिक ये पाबंदी दोपहर 2:00 बजे से शुरू होकर रात 9:30 बजे तक जारी रहेगी। इस दौरान विजय चौक को सामान्य यातायात के लिए पूरी तरह से बंद रखा जाएगा। इसमें लोगों को इस दौरान प्रतिबंधित या परिवर्तित मार्गों के बारे में जानकारी दी गई है।
सेरेमनी की शुरुआत शाम 4:45 बजे से होगी, जिसमें देश की सैन्य परंपराओं की भव्यता को दर्शाया जाएगा। कार्यक्रम स्थल विजय चौक की सभी प्रमुख इमारतों को लाइटिंग से सजाया गया है। कार्यक्रम शुरू होने से पहले राष्ट्रपति को नेशनल सैल्यूट दिया जाता है और फिर तिरंगा फहराया जाता है।
अगर सेरेमनी के इतिहास की बात करें तो पहले जब राजाओं के बीच युद्ध लड़े जाते थे तो सूर्यास्त के समय उनके सैनिक युद्ध की समाप्ति करते थे और जंग बंद कर दी जाती थी। सूरज के ढलते ही सेना बिगुल बजाती थी और दोनों तरफ की सेनाएं युद्ध के मैदान छोड़कर अपने शिविर में चली जाती थीं।
इससे पहले 26 जनवरी को भारत 76वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर दिल्ली के कर्तव्य पथ पर मुख्य कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इस विशेष कार्यक्रम के लिए इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्राबोवो सुबियांतो बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए थे। इस साल परेड में 16 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों और 10 मंत्रालयों/विभागों की झांकियां निकाली गई थीं।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
