'विजन फॉर सुजलाम भारत’ शिखर सम्मेलन 28-29 नवंबर को दिल्ली में
नई दिल्ली : केंद्र सरकार का जलशक्ति मंत्रालय 28–29 नवंबर को दिल्ली में “विजन फॉर सुजलाम भारत” शिखर सम्मेलन-2025 आयोजित करेगा। इस दो दिन के कार्यक्रम का उद्घाटन केंद्रीय जलशक्ति मंत्री सीआर पाटिल करेंगे।केंद्रीय जलशक्ति…

नई दिल्ली : केंद्र सरकार का जलशक्ति मंत्रालय 28–29 नवंबर को दिल्ली में “विजन फॉर सुजलाम भारत” शिखर सम्मेलन-2025 आयोजित करेगा। इस दो दिन के कार्यक्रम का उद्घाटन केंद्रीय जलशक्ति मंत्री सीआर पाटिल करेंगे।केंद्रीय जलशक्ति मंत्रालय के अनुसार, सम्मेलन में देश में पानी की सुरक्षा और जल प्रबंधन को बेहतर बनाने के लिए बनाया गया रोडमैप पेश किया जाएगा। पिछले दो महीनों में छह बड़े राष्ट्रीय परामर्श हुए थे, जिनमें 2,800 से ज्यादा विशेषज्ञों, अधिकारियों और जमीनी स्तर पर काम करने वाले लोगों ने अपने सुझाव दिए। इनमें पानी के स्रोतों को मजबूत करना, भूजल का पुनर्भरण, गंदे पानी (ग्रे वाटर) का प्रबंधन, आधुनिक तकनीक का उपयोग, पीने के पानी की लगातार सप्लाई और समुदाय को जागरूक करने जैसे मुद्दे शामिल हैं।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा मुख्य सचिवों के सम्मेलन में सुझाई गई छह थीम आधारित बैठकों में से जल क्षेत्र से जुड़ी यह सबसे अहम बैठक है। मंत्रालय ने परामर्शों से मिले सुझावों के आधार पर जल स्रोतों को मजबूत करना, भूजल बढ़ाना, आधुनिक और प्रकृति-आधारित समाधान अपनाना, समुदायों को सशक्त बनाना और केंद्र व राज्यों के बीच बेहतर तालमेल बैठाना पांच बड़ी प्राथमिकताएं तय की हैं।इस सम्मेलन में केंद्र और राज्य सरकारों के अधिकारी, तकनीकी विशेषज्ञ, पंचायत प्रतिनिधि, स्वयं सहायता समूह, एनजीओ और राष्ट्रीय जल पुरस्कार से सम्मानित लोग भी शामिल होंगे। उद्देश्य है कि सभी मिलकर ऐसी रणनीति तैयार करें, जिससे पानी का प्रबंधन और जल सुरक्षा लंबे समय तक बेहतर हो सके।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
