संजू सैमसन फिर कर सकते हैं विकेटकीपिंग, पहुंचे बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस
राजस्थान रॉयल्स के नियमित कप्तान संजू सैमसन विकेटकीपिंग के लिए पूर्ण मंजूरी लेने के लिए बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस पहुंचे हैं। वह सोमवार को गुवाहाटी से बेंगलुरु पहुंचे, जहां वह बीसीसीआई के स्पोर्ट साइंस विंग में…

राजस्थान रॉयल्स के नियमित कप्तान संजू सैमसन विकेटकीपिंग के लिए पूर्ण मंजूरी लेने के लिए बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस पहुंचे हैं। वह सोमवार को गुवाहाटी से बेंगलुरु पहुंचे, जहां वह बीसीसीआई के स्पोर्ट साइंस विंग में परीक्षण कराएंगे और शेष आईपीएल मैचों में विकेटकीपिंग की मंजूरी का अनुरोध करेंगे।

संजू सैमसन को दाएं हाथ की तर्जनी उंगली की सर्जरी के बाद आईपीएल में खेलने की आंशिक और अस्थायी मंजूरी दी गई थी। इसी कारण, उन्होंने राजस्थान रॉयल्स की कप्तानी रियान पराग को सौंप दी थी और टीम के लिए इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में खेले थे।
सूत्रों के मुताबिक, उनकी उंगली की चोट अब पूरी तरह ठीक हो चुकी है और वह विकेटकीपिंग करने के लिए खुद को फिट महसूस कर रहे हैं। अगर सैमसन को बीसीसीआई से मंजूरी मिल जाती है, तो वह टीम के अगले मुकाबले में कप्तानी की जिम्मेदारी भी वापस संभाल सकते हैं।
राजस्थान रॉयल्स का अगला मैच 5 अप्रैल को पंजाब किंग्स के खिलाफ होगा, जबकि 9 अप्रैल को टीम गुजरात टाइटंस से भिड़ेगी। इस सीजन में संजू सैमसन ने बतौर बल्लेबाज तीन मैच खेले हैं, जिनमें उन्होंने 66 रन (सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ), 13 रन (कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ) और 20 रन (चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ) बनाए हैं।
उनकी गैरमौजूदगी में ध्रुव जुरेल ने विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी निभाई। राजस्थान रॉयल्स ने इस आईपीएल सीजन की शुरुआत दो लगातार हार के साथ की थी, लेकिन चेन्नई सुपर किंग्स को गुवाहाटी में हराकर उन्होंने जीत का खाता खोला।
सम्बंधित ख़बरें
मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में
दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।
लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री
मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।
स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त
प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।
तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे
भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।
