द इंडियन व्यू

विकासपुरी से भाजपा ने डॉ. पंकज सिंह को दिया टिकट, बोले- आप के महेंद्र यादव से मुकाबले को तैयार

नई दिल्ली। दिल्ली की विकासपुरी विधानसभा क्षेत्र से दो बार के भाजपा के निगम पार्षद रहे डॉ. पंकज सिंह को पार्टी ने इस बार विधानसभा का टिकट दिया है। उनका मुकाबला आम आदमी पार्टी के महेंद्र यादव से हैं, जो पिछली तीन बार से…

Ragwendra P Singh
January 12, 2025
2 min read
विकासपुरी से भाजपा ने डॉ. पंकज सिंह को दिया टिकट, बोले- आप के महेंद्र यादव से मुकाबले को तैयार

नई दिल्ली। दिल्ली की विकासपुरी विधानसभा क्षेत्र से दो बार के भाजपा के निगम पार्षद रहे डॉ. पंकज सिंह को पार्टी ने इस बार विधानसभा का टिकट दिया है। उनका मुकाबला आम आदमी पार्टी के महेंद्र यादव से हैं, जो पिछली तीन बार से यहां चुनाव जीतते आ रहे हैं।

भाजपा उम्मीदवार डॉ. पंकज सिंह ने आईएएनएस से बातचीत के दौरान कहा, मैं अपने राष्ट्रीय और प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त करता हूं, जिन्होंने मुझ जैसे एक कार्यकर्ता को मौका दिया है।

पंकज सिंह ने आप विधायक पर निशाना साधा। उन्होंने महेंद्र यादव को भूमाफिया बताते हुए कहा, मैं यही कहूंगा कि उन्होंने सिर्फ अपने घर का विकास किया है। उन्होंने अपने भतीजे को ठेकेदार बनाया है और यही उनका विकास है। जहां तक क्षेत्र के विकास की बात करें तो उन्होंने यहां शून्य विकास किया है। उन्होंने विकासपुरी को कूड़े के ढेर में तबदील कर दिया है। विकासपुरी में बिल्डिंग माफिया एक्टिव हैं और आप खुद जनता से पूछ सकते हैं।

उन्होंने आगे कहा, मेरे सामने सबसे बड़ी चुनौती यही है कि विकासपुरी का विकास कैसे किया जाए। क्षेत्र में पीने के पानी और गंदे पानी की निकासी जैसी चुनौतियां हैं। इसके अलावा सड़क का काम भी कराया जाना है। कई ऐसे मुद्दे हैं, जिन पर काम किया जाना बाकी है। विकासपुरी में सबसे बड़ा मुद्दा लैंड माफिया हैं, जिन्हें दूर करने का काम किया जाएगा।

भाजपा उम्मीदवार ने कहा, बड़ी-बड़ी घोषणाएं करने से चुनाव नहीं जीता जाता है, काम करके दिखाना होता है और हम जो घोषणा करेंगे, उसे हम जनता के बीच लेकर जाएंगे। चाहे 300 यूनिट फ्री बिजली देने का वादा हो या बुजुर्गों को तीर्थ यात्रा कराना हो। यह सभी मुद्दे हमारे मेनिफेस्टो में होंगे। हम लोगों से जो वादे करेंगे, उन्हें पूरा करके दिखाएंगे।

भारतीय जनता पार्टी ने आगामी दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए शनिवार को 29 उम्मीदवारों की अपनी दूसरी सूची जारी कर दी है। इस लिस्ट में पांच महिला उम्मीदवार भी हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…