द इंडियन व्यू

विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग के समापन सत्र में शामिल होंगे प्रधानमंत्री

नई दिल्ली : राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 12 जनवरी को शाम यहां भारत मंडपम में आयोजित विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग के समापन सत्र में भाग लेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय के अनुसार, प्रधानमंत्री…

Ragwendra P Singh
January 10, 2026
2 min read
विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग के समापन सत्र में शामिल होंगे प्रधानमंत्री

नई दिल्ली : राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 12 जनवरी को शाम यहां भारत मंडपम में आयोजित विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग के समापन सत्र में भाग लेंगे।

 

प्रधानमंत्री कार्यालय के अनुसार, प्रधानमंत्री इस अवसर पर देशभर से आए लगभग 3,000 युवाओं से संवाद करेंगे। कार्यक्रम में अंतरराष्ट्रीय प्रवासी समुदाय का प्रतिनिधित्व करने वाले युवा प्रतिनिधि भी शामिल होंगे। चयनित प्रतिभागी राष्ट्रीय महत्व के प्रमुख क्षेत्रों से जुड़े दस विषयगत ट्रैक्स पर प्रधानमंत्री के समक्ष अपनी अंतिम प्रस्तुतियां देंगे और युवा नेतृत्व आधारित सुझाव और विचार साझा करेंगे।

 

प्रधानमंत्री इस कार्यक्रम के दौरान विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग की निबंध संकलन पुस्तिका का विमोचन भी करेंगे। इस संकलन में भारत की विकास प्राथमिकताओं और दीर्घकालिक राष्ट्र निर्माण लक्ष्यों पर युवाओं द्वारा लिखे गए चयनित निबंध शामिल हैं।

 

उल्लेखनीय है कि विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग का यह दूसरा संस्करण है, जो देश के युवाओं और राष्ट्रीय नेतृत्व के बीच संरचित संवाद का एक महत्वपूर्ण मंच है। यह पहल प्रधानमंत्री के स्वतंत्रता दिवस के आह्वान के अनुरूप है, जिसमें राजनीति से इतर एक लाख युवाओं को राजनीति से जोड़ने और उन्हें विकसित भारत के लिए अपने विचार प्रस्तुत करने का राष्ट्रीय मंच देने की बात कही गई थी।

 

9 से 12 जनवरी तक आयोजित इस संवाद में देशभर से 50 लाख से अधिक युवाओं की भागीदारी दर्ज की गई है। राष्ट्रीय स्तर के चैम्पियनशिप राउंड में पहुंचे युवा नेताओं का चयन तीन चरणों की कठोर और मेरिट आधारित प्रक्रिया के माध्यम से किया गया, जिसमें देशव्यापी डिजिटल क्विज, निबंध प्रतियोगिता और राज्य स्तरीय विजन प्रस्तुतियां शामिल रहीं।

 

डायलॉग के दूसरे संस्करण में कई नए आयाम जोड़े गए हैं। इनमें डिजाइन फॉर भारत, टेक फॉर विकसित भारत- हैक फॉर ए सोशल कॉज, विषयगत संवाद का विस्तार और पहली बार अंतरराष्ट्रीय सहभागिता शामिल है, जिससे इस मंच का दायरा और प्रभाव और अधिक मजबूत हुआ है।

 

---------------

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…