द इंडियन व्यू

'विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग' में शामिल होंगे पीएम मोदी आज

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को भारत मंडपम में विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग में भाग लेंगे। राष्ट्रीय युवा दिवस के उपलक्ष्य में कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इस दिन स्वामी विवेकानंद की जयंती है। इस…

Ragwendra P Singh
January 12, 2025
3 min read
'विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग' में शामिल होंगे पीएम मोदी आज

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को भारत मंडपम में विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग में भाग लेंगे। राष्ट्रीय युवा दिवस के उपलक्ष्य में कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इस दिन स्वामी विवेकानंद की जयंती है।

इस दौरान पीएम मोदी देश भर के 3,000 युवा नेताओं से जुड़ेंगे और उन्हें संबोधित भी करेंगे।

पीएम मोदी ने शनिवार को एक्स पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी भी दी। उन्होंने कहा, यह भारत की युवा शक्ति को श्रद्धांजलि है और यह एक बहुत ही खास दिन है क्योंकि यह स्वामी विवेकानंद की जयंती है।

12 जनवरी, एक बहुत ही खास दिन है क्योंकि यह स्वामी विवेकानंद की जयंती है। इस अवसर पर मैं पूरा दिन अपने युवा मित्रों के साथ विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग 2025 में बिताऊंगा। भारत के निर्माण के उद्देश्य से विभिन्न विषयों पर चर्चा करेंगे।

विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग का उद्देश्य पारंपरिक तरीके से राष्ट्रीय युवा महोत्सव आयोजित करने की 25 साल पुरानी परंपरा को तोड़ना है।

यह प्रधानमंत्री के स्वतंत्रता दिवस के आह्वान के अनुरूप है जिसमें एक लाख गैर-राजनीतिक युवाओं को एक राष्ट्रीय मंच प्रदान करना है।

इसके अनुरूप, इस राष्ट्रीय युवा दिवस पर, प्रधानमंत्री देश के भावी नेताओं को प्रेरित, प्रोत्साहित और सशक्त बनाने के लिए डिज़ाइन की गई कई गतिविधियों में भाग लेंगे।

सरकारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, युवा नेता प्रधानमंत्री के समक्ष भारत के विकास के लिए महत्वपूर्ण दस विषयगत क्षेत्रों का प्रतिनिधित्व करते हुए दस पावरपॉइंट प्रस्तुतियां देंगे।

ये प्रस्तुतियां भारत की कुछ सबसे महत्वपूर्ण चुनौतियों का समाधान करने के लिए युवा नेताओं द्वारा प्रस्तावित नवोन्मेषी विचारों और समाधानों को दर्शाती हैं।

प्रधानमंत्री प्रतिभागियों द्वारा प्रौद्योगिकी, स्थिरता, महिला सशक्तिकरण, विनिर्माण और कृषि जैसे दस विषयों पर लिखे गए सर्वश्रेष्ठ निबंधों का संकलन भी जारी करेंगे।

3,000 युवाओं को विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग में भाग लेने के लिए विकसित भारत चैलेंज के माध्यम से चुना गया है, जो देश भर से सबसे प्रेरित और गतिशील युवा आवाज़ों की पहचान करने और उन्हें प्रदर्शित करने के लिए एक सावधानीपूर्वक तैयार की गई, योग्यता-आधारित बहु-स्तरीय चयन प्रक्रिया है।

इसमें 15-29 वर्ष की आयु के प्रतिभागियों के साथ तीन चरण शामिल थे। पहले राउंड में 12 भाषाओं में विकसित भारत क्विज की गई थी। इसमें 30 लाख युवाओं ने हिस्सा लिया था।

दूसरे में क्विज में जीते युवाओं को विकसित भारत विजन के जुड़े महत्वपूर्ण दस विषयों पर निबंध लिखवाया गया। इसमें 2 लाख से ज्यादा निबंध पाए गए थे।

तीसरे में हर राज्य से प्रत्येक थीम में शीर्ष 25 का चुनाव हुआ। इसके बाद राज्यों ने अपने शीर्ष 3 युवाओं को दिल्ली के कार्यक्रम के लिए चुना।

इनके अलावा विकसित भारत चैलेंज ट्रैक से 1500 प्रतिभागी, ट्रेडिशनल ट्रैक से एक हजार प्रतिभागी ( स्टेट लेवल फेस्टिवल में चुने गए) और 500 पथ प्रदर्शक शामिल हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…