वायु सेना ने सुखोई-30 से बियॉन्ड विजुअल रेंज एयर-टू-एयर मिसाइल 'अस्त्र' के किए दो परीक्षण
नई दिल्ली : रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) और भारतीय वायु सेना ने शुक्रवार को ओडिशा के तट पर सुखोई लड़ाकू विमान से दृश्य सीमा से परे हवा से हवा में मार करने वाली स्वदेशी मिसाइल 'अस्त्र' के दो सफल उड़ान परीक्षण…

नई दिल्ली : रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) और भारतीय वायु सेना ने शुक्रवार को ओडिशा के तट पर सुखोई लड़ाकू विमान से दृश्य सीमा से परे हवा से हवा में मार करने वाली स्वदेशी मिसाइल 'अस्त्र' के दो सफल उड़ान परीक्षण किए। स्वदेशी रेडियो फ्रीक्वेंसी सीकर से लैस मिसाइल ने परीक्षणों के दौरान विभिन्न दूरी के उच्च गति वाले मानव रहित दोनों हवाई लक्ष्यों पर सटीक निशाना साधा।
डीआरडीओ के अनुसार परीक्षणों के दौरान रेडियो फ्रीक्वेंसी सहित सभी उप-प्रणालियों ने अपेक्षा के अनुरूप प्रदर्शन किये। इसे डीआरडीओ ने स्वदेशी रूप से डिजाइन और विकसित किया है। चांदीपुर के एकीकृत परीक्षण रेंज में तैनात रेंज ट्रैकिंग उपकरणों ने उड़ान डेटा के माध्यम से अस्त्र हथियार प्रणाली के प्रदर्शन की पुष्टि की। इन सफल उड़ान परीक्षणों ने स्वदेशी सीकर के साथ अस्त्र हथियार प्रणाली की सटीकता और विश्वसनीय प्रदर्शन को पुनः स्थापित किया है।
हवा से हवा में मार करने वाली अस्त्र मिसाइल की मारक क्षमता 100 किलोमीटर से अधिक है और यह अत्याधुनिक मार्गदर्शन एवं नेविगेशन प्रणाली से सुसज्जित है।
डीआरडीओ की विभिन्न प्रयोगशालाओं के अलावा हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड सहित 50 से अधिक सार्वजनिक और निजी उद्योगों ने इस हथियार प्रणाली के सफल निर्माण में योगदान दिया है।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रेडियो फ्रीक्वेंसी सीकर के डिजाइन और विकास में शामिल डीआरडीओ, भारतीय वायु सेना और उद्योग जगत की सराहना की और कहा कि स्वदेशी सीकर युक्त मिसाइल का सफल परीक्षण महत्वपूर्ण रक्षा प्रौद्योगिकी में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है। रक्षा अनुसंधान एवं विकास विभाग के सचिव और डीआरडीओ के अध्यक्ष डॉ. समीर वी. कामत ने सफल उड़ान परीक्षण के दौरान शामिल सभी टीमों को बधाई दी।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
