द इंडियन व्यू

जसप्रीत बुमराह की वापसी से टीम के आक्रमण को मजबूती मिली : माहेला जयवर्धने

मुंबई इंडियंस के मुख्य कोच माहेला जयवर्धने ने कहा कि भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह चोट के चलते तीन महीने तक बाहर रहने के बाद लौटने पर दिखाई दिए और उनके शामिल होने से टीम के आक्रमण को मजबूती मिली है। साभार : गूगल…

Ragwendra P Singh
April 8, 2025
2 min read
जसप्रीत बुमराह की वापसी से टीम के आक्रमण को मजबूती मिली : माहेला जयवर्धने

मुंबई इंडियंस के मुख्य कोच माहेला जयवर्धने ने कहा कि भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह चोट के चलते तीन महीने तक बाहर रहने के बाद लौटने पर दिखाई दिए और उनके शामिल होने से टीम के आक्रमण को मजबूती मिली है।

साभार : गूगल

बुमराह ने पीठ की चोट के कारण इस साल जनवरी से कोई मैच नहीं खेला था। उन्होंने सोमवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ मैच से प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में वापसी की। भारतीय टीम के उनके साथी विराट कोहली ने मिडविकेट पर छक्का जड़कर उनका स्वागत किया, लेकिन इसके बाद उन्होंने अच्छी गेंदबाजी की। मुंबई की टीम यह मैच 12 रन से हार गई थी।

जयवर्धने ने मैच के बाद संवाददाताओं से कहा, ‘‘मैंने मैच के बाद उनसे बात की और वह अच्छी स्थिति में दिख रहे हैं। वह निराश भी हैं, क्योंकि वह वापसी पर टीम को जीत दिलाना चाहते थे। उनकी गति अच्छी है और वह अच्छी गेंदबाजी कर रहे हैं।’’

जयवर्धने ने बुमराह को देर से गेंदबाजी के लिए बुलाने के फैसले का भी बचाव किया। उन्होंने कहा, ‘‘उनके आने से हमारे पास अधिक विकल्प हो गए हैं। हमारे पास दो स्विंग गेंदबाज हैं और हमें सबसे पहले उन्हें वह मौका देना होगा।

बूम (बुमराह) तीन महीने बाद वापसी कर रहे हैं और हम उन्हें प्रतिस्पर्धी क्रिकेट का माहौल देना चाहते थे।’’ जयवर्धने ने कहा, ‘‘लेकिन उन्होंने अच्छी गेंदबाजी की और चीजों को बहुत अच्छी तरह से नियंत्रित किया। वह जितने अधिक मैच खेलेंगे उतना ही उनका प्रदर्शन बेहतर होता जाएगा।

उन्होंने इससे पहले अपना आखिरी मैच टेस्ट क्रिकेट के रूप में खेला था और अब वह टी20 खेल रहे हैं। इसलिए हमें इसे समझने की जरूरत है, लेकिन उनका कौशल शानदार था।’’ जयवर्धने बुमराह की प्रगति के साथ-साथ फिटनेस और फॉर्म के मामले में मौजूदा स्थिति को लेकर आश्वस्त दिखे।

उन्होंने कहा, ‘‘कल (रविवार) उनका पहला दिन था जहां उन्होंने बल्लेबाजों को गेंदबाजी की। वह (बुमराह की गेंदबाजी) कुछ ऐसी चीज है जिसकी हमारे पास पिछले कुछ मैचों में कमी थी। हमें उनका आत्मविश्वास बढ़ाने के लिए अच्छा प्रदर्शन करना होगा।’’

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में

दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।

लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री

मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।

स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त

प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।

तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे

भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।