द इंडियन व्यू

वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई और हैदराबाद के बीच होगी दमदार भिड़ंत

आईपीएल का 33वां मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। दोनों टीमों की हालत प्वॉइंट्स टेबल पर खराब है। हालांकि राहत की बात यह है कि दोनों ने अपने पिछले मुकाबलों में जीत दर्ज की है। साभार : गूगल मुंबई दिल्ली…

Ragwendra P Singh
April 17, 2025
2 min read
वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई और हैदराबाद के बीच होगी दमदार भिड़ंत

आईपीएल का 33वां मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। दोनों टीमों की हालत प्वॉइंट्स टेबल पर खराब है। हालांकि राहत की बात यह है कि दोनों ने अपने पिछले मुकाबलों में जीत दर्ज की है।

साभार : गूगल

मुंबई दिल्ली को हराकर आ रही है। हैदराबाद ने पंजाब के खिलाफ असंभव से कारनामे को अंजाम दिया है। ऐसे में दोनों टीमों के हौसले बुलंद होंगे। वानखेड़े स्टेडियम की पिच परंपरागत तौर पर बल्लेबाजों की सहायक मानी जाती रही है। ऐसे में एक बार फिर से यहां पर हाई स्कोरिंग मुकाबला देखने को मिल सकता है। दोनों टीमों में दुनिया के धुरंधर बल्लेबाज हैं। ऐसे में रनों की बरसात होनी तय है।

यहां की बाउंड्रीज भी छोटी हैं और ओस को देखते हुए टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करने का फैसला ले सकती है। इस मैदान पर पिछला मुकाबला मुंबई इंडियंस और आरसीबी के बीच हुआ था। उस मैच में मुंबई ने 222 रनों के बड़े लक्ष्य को भी लगभग हासिल कर लिया था। मुंबई और हैदराबाद के बीच मुकाबले के दौरान मुंबई के तापमान को लेकर मौसम विभाग की भविष्यवाणी भी सामने आई है।

इसके मुताबिक गुरुवार शाम को मुंबई का तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। इसके अलावा ह्यूमिडिटी 71 फीसदी रहने का अनुमान है। मौसम विभाग ने बारिश की दूर-दूर तक संभावना नहीं जताई है। ऐसे में पूरा मैच खेला जाएगा।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में

दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।

लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री

मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।

स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त

प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।

तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे

भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।