समाचार पोर्टल

वर्ल्ड टी20 कॉन्टिनेंट कप में खेलने की खबरों पर शिखर धवन की सफाई, कहा-मेरी अनुमति के बिना नाम का इस्तेमाल किया गया

नई दिल्ली : पूर्व भारतीय क्रिकेटर शिखर धवन ने वर्ल्ड टी20 कॉन्टिनेंट कप में अपनी भागीदारी को लेकर सामने आई खबरों पर सफाई देते हुए कहा कि आयोजकों ने उनकी जानकारी और अनुमति के बिना उनके नाम का इस्तेमाल किया है। उन्होंने…

Ragwendra P Singh
October 14, 2026
2 min read
वर्ल्ड टी20 कॉन्टिनेंट कप में खेलने की खबरों पर शिखर धवन की सफाई, कहा-मेरी अनुमति के बिना नाम का इस्तेमाल किया गया

नई दिल्ली : पूर्व भारतीय क्रिकेटर शिखर धवन ने वर्ल्ड टी20 कॉन्टिनेंट कप में अपनी भागीदारी को लेकर सामने आई खबरों पर सफाई देते हुए कहा कि आयोजकों ने उनकी जानकारी और अनुमति के बिना उनके नाम का इस्तेमाल किया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस मामले में उनकी टीम उचित कानूनी कदम उठाएगी। धवन ने मीडिया और प्रशंसकों से अनधिकृत घोषणाओं पर भरोसा नहीं करने की अपील भी की।धवन ने मंगलवार को सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक पोस्ट साझा कर इस मामले पर अपना पक्ष रखा। उन्होंने कहा कि उन्हें वर्ल्ड टी20 कॉन्टिनेंट कप में प्रतिभागी के रूप में अपना नाम इस्तेमाल किए जाने की जानकारी मिली है, जबकि उन्होंने इसके लिए कोई अनुमति नहीं दी थी।धवन ने अपने बयान में कहा, “मैंने वर्ल्ड टी20 कॉन्टिनेंट कप में प्रतिभागी के रूप में अपना नाम देखा है। आयोजकों ने मेरी जानकारी या अनुमति के बिना मेरे नाम का इस्तेमाल किया है और मेरी टीम इस मामले से निपटने के लिए उचित कानूनी कदम उठाएगी। मैं मीडिया और अपने प्रशंसकों से अनुरोध करता हूं कि वे किसी भी अनधिकृत घोषणा के आधार पर खबरें न चलाएं और न ही उन पर भरोसा करें। आपके निरंतर प्यार और समर्थन के लिए धन्यवाद।”शिखर धवन ने भारतीय टीम का तीनों प्रारूपों में प्रतिनिधित्व किया, लेकिन एकदिवसीय क्रिकेट में उनका प्रदर्शन विशेष रूप से प्रभावशाली रहा। उन्होंने 167 एकदिवसीय मुकाबलों में 44.1 के औसत से 6,793 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से 17 शतक और 39 अर्धशतक निकले।टेस्ट क्रिकेट में धवन ने 34 मैचों में 40.6 के औसत से 2,315 रन बनाए। उनके नाम इस प्रारूप में सात शतक और पांच अर्धशतक दर्ज हैं।टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में धवन ने 68 मुकाबले खेले और 27.9 के औसत से 1,759 रन बनाए। इस प्रारूप में उन्होंने 11 अर्धशतक लगाए।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…

पेशी से पहले यूट्यूबर ध्रुव राठी निकल गया लंदन, साकेत कोर्ट ने जारी किया जमानती वारंट

सरिता त्रिपाठी नई दिल्ली: यूट्यूबर ध्रुव राठी के खिलाफ 2018 के एक पुराने आपराधिक मानहानि मामले में दिल्ली की साकेत अदालत ने शनिवार (17 अक्टूबर, 2026) को जमानती वारंट जारी कर दिया है। यह कार्रवाई ऐसे समय में हुई है जब…