द इंडियन व्यू

वर्ल्ड अंडर-20 चैंपियनशिप में बसंत का कमाल, हाई जंप में भारत के लिए पहला सिल्वर

भारत के बसंत कुमार मेघवाल ने विश्व एथलेटिक्स अंडर-20 चैंपियनशिप 2026 में पुरुषों की हाई जंप स्पर्धा में रजत पदक जीतकर इतिहास रच दिया। राजस्थान के अनूपगढ़ के 19 वर्षीय बसंत इस प्रतियोगिता के इतिहास में हाई जंप पदक जीतने…

Ragwendra P Singh
August 9, 2026
2 min read

भारत के बसंत कुमार मेघवाल ने विश्व एथलेटिक्स अंडर-20 चैंपियनशिप 2026 में पुरुषों की हाई जंप स्पर्धा में रजत पदक जीतकर इतिहास रच दिया। राजस्थान के अनूपगढ़ के 19 वर्षीय बसंत इस प्रतियोगिता के इतिहास में हाई जंप पदक जीतने वाले पहले भारतीय बन गए हैं। साथ ही इस प्रतियोगिता में ये भारत का दूसरा पदक है।

बसंत ने फाइनल में 2.21 मीटर की सर्वश्रेष्ठ छलांग लगाई, जो उनके व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन की बराबरी है। इस प्रदर्शन के साथ उन्होंने भारत को मौजूदा चैंपियनशिप का दूसरा पदक दिलाया। इससे पहले शुक्रवार को आशीष यादव ने भाला फेंक में रजत पदक जीता था।

स्वर्ण पदक अल्जीरिया के यूनुस अयाची ने जीता, ग्रेट ब्रिटेन के ओटिस पूल ने कांस्य पदक अपने नाम किया। 2.21 मीटर की ऊंचाई पार करने के बाद तीनों पदक विजेता 2.24 मीटर की ऊंचाई पार नहीं कर सके। इसके बाद काउंटबैक के आधार पर विजेता का फैसला हुआ।

अयाची ने 2.21 मीटर अपनी पहली कोशिश में पार किया था, जबकि बसंत को इसे पार करने के लिए दो प्रयास और पूल को तीन प्रयास करने पड़े। इसी आधार पर अयाची ने बसंत को पीछे छोड़ते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया।

अनूपगढ़ के रहने वाले बसंत का यह प्रदर्शन भारतीय एथलेटिक्स के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि है। उन्होंने न केवल विश्व स्तर पर अपनी पहचान बनाई, बल्कि अंडर-20 विश्व चैंपियनशिप में हाई जंप में भारत के लिए पहला पदक भी सुनिश्चित किया।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में

दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।

लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री

मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।

स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त

प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।

तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे

भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।