वनडे विश्व कप से बाहर होने पर चहल ने तोड़ी चुप्पी, रोहित शर्मा ने बताई थी वजह
भारतीय लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने 2023 में घरेलू मैदान पर खेले गए वनडे विश्व कप के लिए टीम इंडिया में चयन नहीं होने को लेकर बड़ा खुलासा किया है। चहल के मुताबिक, उस समय भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने उन्हें स्पष्ट रूप से…

भारतीय लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने 2023 में घरेलू मैदान पर खेले गए वनडे विश्व कप के लिए टीम इंडिया में चयन नहीं होने को लेकर बड़ा खुलासा किया है।
चहल के मुताबिक, उस समय भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने उन्हें स्पष्ट रूप से बताया था कि टीम प्रबंधन आठवें नंबर तक बल्लेबाजी करने वाले खिलाड़ियों को टीम में रखना चाहता था। इसके अलावा टीम एक अतिरिक्त तेज गेंदबाज को भी शामिल करने के पक्ष में थी।
भारत के सबसे सफल सीमित ओवरों के स्पिनरों में शुमार चहल ने पूर्व भारतीय बल्लेबाज आकाश चोपड़ा से बातचीत में विश्व कप टीम से बाहर रहने के कारणों का खुलासा किया। उन्होंने बोला कि जब वह 2023 में काउंटी क्रिकेट खेलने गए थे, तब रोहित शर्मा ने उनसे टीम संयोजन को लेकर बात की थी।

चहल ने बोला, “2023 में, जब मैं काउंटी क्रिकेट खेलने गया था, तब रोहित ने मुझे बताया था कि हम आठवें नंबर तक बल्लेबाज चाहते हैं, इसलिए हम उसी हिसाब से टीम बना रहे हैं। उन्होंने मुझे स्पष्ट रूप से बताया था कि वे विश्व कप के लिए एक अतिरिक्त तेज गेंदबाज की भी तलाश कर रहे हैं। इसलिए मुझे यह बात साफ कर दी गई थी। विश्व कप के बाद मैंने चयन के बारे में सोचना ही बंद कर दिया।”
चहल ने अगस्त 2023 के बाद कोई टी20 नहीं खेला, लेकिन उन्हें 2024 टी20 विश्व कप के लिए टीम इंडिया में जगह मिली। हालांकि, भारतीय टीम में शामिल होने के बावजूद चहल पूरे टूर्नामेंट में मैदान पर उतरने का मौका नहीं पा सके और उन्हें बेंच पर ही रहना पड़ा।
चहल ने आईपीएल 2024 में अपने प्रदर्शन से चयनकर्ताओं का ध्यान खींचा। उन्होंने बताया कि उस सत्र में उन्होंने खुद पर अतिरिक्त दबाव डालने के बजाय खेल का आनंद लेने पर ध्यान दिया। उनके अच्छे प्रदर्शन के बाद रोहित शर्मा ने भी उन्हें टीम में शामिल करने की इच्छा जताई थी।
चहल ने बोला, “आईपीएल 2024 में मैं सिर्फ खेल का आनंद लेने आया था और मैंने खुद पर कोई अतिरिक्त दबाव नहीं डाला। उस सत्र में मैंने अच्छा प्रदर्शन किया और रोहित ने मुझसे बोला कि वह मुझे टीम में चाहते हैं और हम चयन बैठक में इस पर विचार करेंगे।” चहल ने 2016 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण किया था। उन्होंने अब तक 78 टी20 में 96 विकेट लिए हैं। उन्हें 2021 और 2022 के टी20 विश्व कप, 2023 के वनडे विश्व कप और 2026 के टी20 विश्व कप में खेलने का मौका नहीं मिला।
2021 और 2022 के टी20 विश्व कप का जिक्र करते हुए उन्होंने अपनी भावनाएं जाहिर कीं। चहल ने बोला, “मुझे 2021 में ज्यादा बुरा लगा था, क्योंकि मैं टीम में था ही नहीं। 2022 में कम से कम मैं टीम का हिस्सा था। कभी-कभी आपको यह भी पता होता है कि टीम का संयोजन शायद काम नहीं करेगा। इसलिए मैंने इस बारे में ज्यादा नहीं सोचा। लेकिन हमेशा लगता है कि मुझे कम से कम विश्व कप का एक मैच तो खेलना चाहिए था। रोहित ने मुझे बताया था कि मैं तभी खेलूंगा, जब कोई खास टीम संयोजन काम करेगा। इसलिए कम से कम मुझे स्थिति की स्पष्ट जानकारी थी।”
चहल ने हाल ही में नॉर्थम्पटनशायर से काउंटी क्रिकेट में अपना कार्यकाल पूरा किया। इसके बाद अगस्त 2026 में उन्होंने प्रथम श्रेणी क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की। उन्होंने अपने प्रथम श्रेणी करियर में 49 मैचों में 148 विकेट झटके।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
भारत में फिर लौटनी चाहिए फॉर्मूला-वन रेस, मिका हाकिनेन ने की पुरजोर पैरवी
फॉर्मूला-वन के दो बार के विश्व चैंपियन मिका हाकिनेन ने भारत में इस प्रतिष्ठित मोटरस्पोर्ट की वापसी की पुरजोर वकालत करते हुए कहा है कि देश में प्रशंसकों की बड़ी संख्या और व्यापक कारोबारी संभावनाओं को देखते हुए यहां फिर…
शुरुआती बढ़त के बावजूद हारा एफसी गोवा, रेगर-तादाज़ ने आखिरी मिनटों में दागे दो गोल
भारतीय फुटबॉल क्लब एफसी गोवा शुरुआती बढ़त का फायदा नहीं उठा सका और उसे एएफसी चैलेंज लीग 2026-27 के ग्रुप सी के पहले मुकाबले में ताजिकिस्तान के एफसी रेगर-तादाज़ से 1-2 से हार मिली। एआईएफएफ सुपर कप विजेता गोवा ने शानदार…
संजू सैमसन को फॉर्म में लौटने के लिए सिर्फ एक बड़ी पारी की जरूरत: पुजारा
पूर्व भारतीय बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने संजू सैमसन का समर्थन करते हुए बोला कि एक बड़ी पारी इस विकेटकीपर बल्लेबाज को दोबारा लय में ला सकती है। उनका मानना है कि टी20 क्रिकेट में शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों के लिए निरंतरता…
दिल्ली हाफ मैराथन में चार्ल्स मताता का कोर्स रिकॉर्ड, वुडिनेश अलेमु ने भी जीता खिताब
दिल्ली हाफ मैराथन 2026 में केन्या के चार्ल्स मताता ने पुरुषों की एलीट दौड़ में नया कोर्स रिकॉर्ड बनाकर खिताब अपने नाम किया, जबकि इथियोपिया की वुडिनेश अलेमु महिलाओं की एलीट दौड़ में विजेता बनीं। भारतीय धावकों में शैलेश…
