द इंडियन व्यू

वनडे रैंकिंग में बड़ा फेरबदल, शुभमन गिल का जलवा कायम, एसोसिएट टीमों के खिलाड़ियों की बल्ले-बल्ले

आईसीसी ने बुधवार को पुरुष वनडे खिलाड़ियों की ताजा रैंकिंग जारी की है, जिसमें नीदरलैंड, नेपाल और नामीबिया के प्लेयर्स की बल्ले-बल्ले हो गई। नीदरलैंड टीम जारी आईसीसी मेन्स क्रिकेट वर्ल्ड कप लीग 2 कॉम्पिटिशन में अच्छी…

Ragwendra P Singh
August 5, 2026
2 min read

आईसीसी ने बुधवार को पुरुष वनडे खिलाड़ियों की ताजा रैंकिंग जारी की है, जिसमें नीदरलैंड, नेपाल और नामीबिया के प्लेयर्स की बल्ले-बल्ले हो गई। नीदरलैंड टीम जारी आईसीसी मेन्स क्रिकेट वर्ल्ड कप लीग 2 कॉम्पिटिशन में अच्छी फॉर्म में है।

हाल ही में उसने यूट्रेक्ट में नेपाल को 57 रन से शिकस्त दी। नीदरलैंड की नजर अब आईसीसी मेन्स क्रिकेट वर्ल्ड कप क्वालिफायर इवेंट में एंट्री करने पर है। कप्तान स्कॉट एडवर्ड्स ने नेपाल के खिलाफ 57 रनों की पारी खेली, जिससे नीदरलैंड ने लीग 2 तालिका में टॉप चार में अपनी जगह और पक्की कर ली। एडवर्ड्स वनडे बल्लेबाजों की लेटेस्ट रैंकिंग में चार पायदान चढ़कर 34वें नंबर पर आ गए हैं।

वहीं, वनडे बॉलर रैंकिंग में अनुभवी स्पिनर रोएलोफ वैन डेर मर्व नेपाल के खिलाफ दो विकेट लेने के बाद 11 स्थान की छलांग लगाई। वह अब संयुक्त रूप से 63वें स्थान पर आ गए हैं। रोएलोफ के साथी लोगान वैन बीक तीन स्थान ऊपर 76वें पर पहुंच गए। उन्होंने मैच में दो विकेट चटकाए थे।

नेपाल के भी तीन खिलाड़ियों का फायदा हुआ है। ललित राजबंशी (एक स्थान ऊपर 45वें पर) और करण केसी (सात स्थान ऊपर 83वें पर) वनडे बॉलर्स की अपडेटेड लिस्ट में आगे बढ़े हैं। नेपाल के आसिफ शेख दो स्थान ऊपर चढ़कर वनडे बल्लेबाजों की लिस्ट में 76वें नंबर पर आ गए।

नामीबिया ने नीदरलैंड और नेपाल के साथ लीग 2 ट्राई सीरीज में हिस्सा लिया और उसके चार खिलाड़ी ने लेटेस्ट वनडे रैंकिंग में बढ़त हासिल की है। जान फ्राइलिंक बल्लेबाजों की सूची में 16 पायदान ऊपर 90वें नंबर पर आ गए हैं। रूबेन ट्रम्पेलमैन बॉलर्स की लिस्ट में पांच स्थान चढ़कर 87वें नंबर पर आ गए हैं।

अफगानिस्तान के स्पिनर राशिद खान रैंकिंग में नंबर-1 वनडे बॉलर हैं। बर्नार्ड शोल्ट्ज (एक पायदान ऊपर 34वें पर) और जेजे स्मिट (तीन पायदान ऊपर 47वें पर) को वनडे ऑलराउंडर्स की लिस्ट में लाभ मिला है। अफगानिस्तान के अजमतुल्लाह ओमरजई नंबर-1 वनडे ऑलराउंडर हैं।

वनडे बल्लेबाजों की टॉप 10 लिस्ट में कप्तान शुभमन गिल समेत तीन भारतीय हैं। शुभमन शीर्ष पर काबिज हैं। न्यूजीलैंड के डेरिल मिचेल दूसरे नंबर पर हैं।

शुभमन गिल ने पिछले हफ्ते मिचेल से बादशाहत छीनी थी। भारत ने आखिरी वनडे 19 जुलाई को इंग्लैंड के खिलाफ खेला था। स्टार बल्लेबाज विराट कोहली तीसरे जबकि रोहित शर्मा तीसरे पायदान पर हैं। अफगानिस्तान के इब्राहिम जादरान पांचवें और पाकिस्तान के बाबर आजम छठे पायदान पर हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में

दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।

लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री

मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।

स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त

प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।

तुषार व तान्या हेमनाथ का उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय की हार

भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।