वक्फ विधेयक में नहीं थी बदलाव की जरूरत : संदीप दीक्षित
नई दिल्ली। संसद के दोनों सदनों से वक्फ (संशोधन) विधेयक के पास होने के बाद भी विपक्षी दलों का विरोध जारी है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता संदीप दीक्षित ने कहा कि वक्फ संबंधी विधेयक में बदलाव की जरूरत नहीं थी। कांग्रेस नेता…

नई दिल्ली। संसद के दोनों सदनों से वक्फ (संशोधन) विधेयक के पास होने के बाद भी विपक्षी दलों का विरोध जारी है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता संदीप दीक्षित ने कहा कि वक्फ संबंधी विधेयक में बदलाव की जरूरत नहीं थी।
कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा, इसका विरोध तो होगा ही। मैं बार-बार कहता रहा हूं कि वक्फ संबंधी विधेयक में बदलाव की जरूरत नहीं थी। हालांकि, इसके ढांचे में कुछ खामियां थीं और हां, जमीन का दुरुपयोग भी हुआ, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि आप इसके मूल सार से छेड़छाड़ करें। ये कोई सरकार की जमीन नहीं है बल्कि कोई भी मुसलमान धार्मिक कार्यों के लिए अपनी जमीन देता है और उसी के प्रबंधन के लिए ही बोर्ड बनाया गया है। अगर सरकार को लगता है कि बोर्ड के काम सही नहीं हैं तो उसमें सुधार किया जा सकता है।
उन्होंने आगे कहा, मुस्लिम समुदाय बार-बार यही सवाल पूछ रहा है कि जिसकी जमीनें हैं, अगर उन्हें कोई दिक्कत नहीं है तो सरकार को इससे परेशानी क्यों है। जेपीसी बनाने के बावजूद अगर वे (सरकार) मुस्लिम समाज को नहीं समझा पाए हैं तो ये किसान आंदोलन जैसा बिल हो गया। जिस तरह से इस सरकार को किसानों का वोट नहीं मिल रहा था, उसी तरह से उन्हें मुसलमानों का भी वोट नहीं मिल रहा है। सरकार कहती है कि वे किसी कारण से किसान बिल लेकर आए थे, मगर जब विरोध हुआ तो किसान बिल को वापस ले लिया।
कांग्रेस सांसद मोहम्मद जावेद की तरफ से वक्फ (संशोधन विधेयक) को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दिए जाने पर संदीप दीक्षित ने कहा, अदालत जाना हर व्यक्ति का अधिकार है और अगर आपको लगता है कि कोई कानून गलत तरीके से बनाया गया है, जैसा कि कई लोग अक्सर करते हैं, तो कोई दूसरा रास्ता नहीं है। आपको सुप्रीम कोर्ट या जो भी उचित अदालत हो, उसका दरवाजा खटखटाना चाहिए।
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर कांग्रेस नेता ने कहा, शेख हसीना बांग्लादेश की चुनी हुई प्रधानमंत्री थीं, लेकिन ऐसा कहा गया कि उन्होंने चुनाव के दौरान गड़बड़ियां की थीं। मगर ऐसा कोई सबूत नहीं मिला है। वहां के विद्यार्थियों ने एक चुनी हुई सरकार को पलट दिया, लेकिन जो भी घटनाक्रम बांग्लादेश में हुआ है, वो एक बड़ा सवाल है। उन्हें न्याय मिलेगा या नहीं इसे लेकर भारत सरकार फिक्रमंद है। वो कोई अपराधी नहीं हैं और न ही उन्होंने कोई हत्या की है। ऐसी दशा में भारत सरकार को यह सुनिश्चित करना है कि अगर किसी शरण लिए हुए व्यक्ति को उसके देश बुलाया जा रहा है तो उसे वहां न्याय मिले।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
