वक्फ को लेकर ओवैसी के बयान पर गिरिराज सिंह का तंज, 'संविधान किसी के पिता का नहीं, कानून के हिसाब से चलेगा देश'
नई दिल्ली। भाजपा सांसद गिरिराज सिंह ने मंगलवार को वक्फ संसोधन को लेकर एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी के बयान पर पलटवार करत हुए कहा कि संविधान किसी की बपौती नहीं है। असदुद्दीन ओवैसी ने चेतावनी दी थी कि संशोधित वक्फ…

नई दिल्ली। भाजपा सांसद गिरिराज सिंह ने मंगलवार को वक्फ संसोधन को लेकर एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी के बयान पर पलटवार करत हुए कहा कि संविधान किसी की बपौती नहीं है।
असदुद्दीन ओवैसी ने चेतावनी दी थी कि संशोधित वक्फ कानून के लागू होने पर देश में अस्थिरता पैदा होगी। उन्होंने कहा था कि देश के मुसलमान इसे नहीं मानेंगे।
गिरिराज सिंह ने यहां संसद भवन परिसर में आईएएनएस से बात करते हुए कहा, भारत का संविधान किसी के पिताजी का नहीं है। ओवैसी किसी गलतफहमी में न जिएं। देश में कानून का राज है और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं। देश कानून से चलेगा।
उन्होंने कहा, कोई समाज हिंदू हो या मुसलमान, कानून से ऊपर कोई नहीं है। देश को उन्होंने बहुत डरा लिया। जो लोग बोर्ड के सौदागर हैं, वे डरेंगे। लेकिन कोई कानून से बड़ा बनने की कोशिश न करे। जो कानून कहेगा, वही वक्फ बोर्ड में होगा।
वक्फ से समाज में असमानता पैदा होने वाले ओवैसी के बयान पर गिरिराज सिंह ने कहा, उनको यह बात कांग्रेस से पूछनी चाहिए। कानून से बड़ा कोई समाज नहीं है, चाहे वह हिंदू हो या मुसलमान, ओवैसी हो या रामनाथ। वह देश को डराने का काम कर रहे हैं, लेकिन देश डरने से नहीं चलता, बल्कि कानून से चलता है। अगर कांग्रेस का राज होता तो वह डराकर काम करा लेते।
औद्योगिक स्तर पर चीन के भारत से बेहतर होने वाले लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के बयान पर गिरिराज सिंह ने कहा, राहुल गांधी की मानसिकता देश विरोधी है। वह चीन से पैसा खाते हैं। वे लोग चीन के पैसे पर पलने वाले हैं, इसलिए चीन की तारीफ कर रहे हैं।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
