वंदे मातरम् के पूर्ण गायन से कांग्रेस का इनकार करना राष्ट्र और संविधान का अपमान: अनुराग ठाकुर
नई दिल्ली : कांग्रेस कार्यसमिति द्वारा राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् के पूर्ण गायन से परहेज करने के निर्णय पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस का यह फैसला…

नई दिल्ली : कांग्रेस कार्यसमिति द्वारा राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् के पूर्ण गायन से परहेज करने के निर्णय पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस का यह फैसला पूरी तरह राष्ट्र, संविधान और संसद विरोधी मानसिकता को दर्शाता है। तुष्टिकरण की राजनीति में डूबी कांग्रेस अब राष्ट्रीय गीत के सम्मान को भी राजनीतिक चश्मे से देखने लगी है।अनुराग ठाकुर ने गुरुवार को मीडिया से बातचीत में कहा कि वंदे मातरम् केवल गीत नहीं बल्कि भारत की स्वतंत्रता, राष्ट्रभक्ति और करोड़ों देशवासियों की भावनाओं का प्रतीक है। स्वतंत्रता संग्राम के दौरान इसी वंदे मातरम् ने देशवासियों में राष्ट्रभावना और स्वाधीनता की चेतना जगाने का काम किया था। ऐसे राष्ट्रीय गीत के पूर्ण गायन से कांग्रेस का परहेज करना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है।कांग्रेस को यह समझना चाहिए कि राष्ट्र के सम्मान और राष्ट्रीय प्रतीकों के साथ राजनीति नहीं की जा सकती।उन्होंने कहा कि कांग्रेस आज संविधान की दुहाई देती है लेकिन उसे यह भी याद रखना चाहिए कि संविधान की मूल भावना राष्ट्र की एकता, अखंडता और नागरिकों में राष्ट्रीय चेतना को मजबूत करने की है। संसद में राष्ट्रीय गीत के सम्मान और उसके ऐतिहासिक महत्व को लेकर देश की भावनाओं का सम्मान होना चाहिए, न कि वोट बैंक की राजनीति के लिए उसमें विभाजनकारी दृष्टिकोण तलाशा जाए।उन्होंने कहा कि वंदे मातरम् का सम्मान किसी दल, जाति या धर्म का विषय नहीं बल्कि भारत माता और 140 करोड़ देशवासियों के सम्मान का विषय है। कांग्रेस को अपनी राजनीतिक मजबूरियों से ऊपर उठकर राष्ट्रहित और राष्ट्रीय भावनाओं का सम्मान करना चाहिए। भारत की जनता राष्ट्रीय प्रतीकों के अपमान और तुष्टिकरण की राजनीति को स्वीकार नहीं करेगी तथा हर भारतीय के मन में वंदे मातरम् का सम्मान सदैव सर्वोच्च रहेगा।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
