लोकसभा में संशोधित आयकर विधेयक 2025 पेश, कई सिफारिशों को शामिल किया
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोमवार को लोकसभा में संशोधित आयकर विधेयक, 2025 को पेश किया. संशोधित विधेयक में बैजयंत पांडा की अध्यक्षता वाली प्रवर समिति की ओर से की गई अधिकतर सिफारिशों को जोड़ा गया है. ये कदम…

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोमवार को लोकसभा में संशोधित आयकर विधेयक, 2025 को पेश किया. संशोधित विधेयक में बैजयंत पांडा की अध्यक्षता वाली प्रवर समिति की ओर से की गई अधिकतर सिफारिशों को जोड़ा गया है. ये कदम सरकार की ओर से बीते सप्ताह आयकर विधेयक, 2025 को वापस लेने के बाद उठाया गया है. इसे 13 फरवरी को पेश गया गया. नया आयकर विधेयक पास होने के बाद अधिनियम बन जाएगा. करीब 6 दशक पुराने आयकर अधिनियम, 1961 की जगह लेगा.
फरवरी वाले बिल को लेकर वित्त मंत्री का जवाब
संसद में 13 फरवरी को पेश किए गए विधेयक को वापस लेने के बारे में जानकारी देते हुए निर्मला सीतारमण ने कहा, "नए आयकर बिल के लिए सुझाव मिले हैं. इन्हें सही विधायी अर्थ बताने को लेकर शामिल करना जरूरी है." उन्होंने आगे कहा कि भ्रम से बचने को लेकर पहले वाले विधेयक को वापस ले लिया गया था. ये नया मसौदा 1961 के आयकर अधिनियम को बदलने के आधार के रूप में काम करेगा.
प्रवर समिति की प्रमुख सिफारिशें
- संसदीय पैनल ने मसौदे को तैयार करने से जुड़ी कई गलतियों को चिह्नित किया. अस्पष्टता को कम करने को लेकर संशोधनों का सुझाव दिया. पैनल की ओर से दिए सुझाव नीचे दिए. सामान्य क्रम में " शब्द को हटाकर खाली संपत्तियों के लिए वास्तविक किराए और "मान्य किराए" के बीच स्पष्ट तुलना जोड़ें.
- धारा 22 (गृह संपत्ति आय से कटौती): निर्दिष्ट करें कि 30 प्रतिशत मानक कटौती नगरपालिका टैक्स में कटौती के बाद लागू होती है. निर्माण-पूर्व ब्याज कटौती को किराए पर दी गई. संपत्तियों तक बढ़ाएं.
3 .धारा 19 (वेतन कटौती-अनुसूची VII): किसी निधि से पेंशन प्राप्त करने वाले गैर-कर्मचारियों के लिए परिवर्तित पेंशन कटौती की इजाजत दें.
- धारा 20 (व्यावसायिक संपत्ति): अस्थायी रूप से अप्रयुक्त व्यावसायिक संपत्तियों पर "गृह संपत्ति" आय के रूप में टैक्स लगाने से बचने को लेकर शब्दावली में संशोधन करें.
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
