लोकसभा में महिलाओं की हिस्सेदारी बढ़ी, अब 33% सीटें महिला आरक्षित होंगी, मोदी सरकार ने बढ़ाएगी सीटों की संख्या
Parliament : केंद्र सरकार लोकसभा सीटों की संख्या और महिला आरक्षण को लेकर बड़ा फैसला लेने की तैयारी कर रही है। सूत्रों के अनुसार, सरकार एक नए बिल के माध्यम से लोकसभा की मौजूदा 543 सीटों को बढ़ाकर 816 करने का प्रस्ताव ला…

Parliament : केंद्र सरकार लोकसभा सीटों की संख्या और महिला आरक्षण को लेकर बड़ा फैसला लेने की तैयारी कर रही है। सूत्रों के अनुसार, सरकार एक नए बिल के माध्यम से लोकसभा की मौजूदा 543 सीटों को बढ़ाकर 816 करने का प्रस्ताव ला सकती है। इस प्रस्तावित बदलाव में 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित होंगी, जिससे संसद में महिलाओं का प्रतिनिधित्व मजबूत होगा। यह कदम 2011 की जनगणना के आंकड़ों को आधार बनाकर परिसीमन करने की योजना के साथ किया जा रहा है।
महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, कर्नाटक, केरल, आंध्र प्रदेश, गुजरात, राजस्थान, दिल्ली, ओडिशा, झारखंड जैसे राज्यों में सीटों की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि की जा रही है। उदाहरण के तौर पर, उत्तर प्रदेश में वर्तमान में 80 सीटें हैं, जिन्हें बढ़ाकर 120 करने का प्रस्ताव है। वहीं, बिहार में 40 से बढ़ाकर 60 सीटें, पश्चिम बंगाल में 42 से 63, तमिलनाडु में 39 से 59, महाराष्ट्र में 48 से 72, कर्नाटक में 28 से 42, केरल में 20 से 30, आंध्र प्रदेश में 25 से 38, गुजरात में 26 से 39, राजस्थान में 25 से 38, दिल्ली में 7 से 11, ओडिशा में 21 से 32, और झारखंड में 14 से 21 सीटें बढ़ाई जाएंगी।
इस प्रस्तावित संशोधन बिल को मौजूदा सत्र में लाने की योजना है, ताकि संसद में इस पर चर्चा और मंजूरी मिल सके। सरकार का मकसद है कि कुल 816 सीटों में से 33 प्रतिशत सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित हों, जिससे महिलाओं का प्रतिनिधित्व संसद में बढ़े और समानता को प्रोत्साहन मिले। इस विषय पर विपक्षी और सत्तारूढ़ दल दोनों ही सदनों में चर्चा कर रहे हैं। मल्लिकार्जुन खरगे ने विपक्षी सांसदों के साथ बैठक कर इस बिल पर विचार-विमर्श किया है, वहीं एनडीए नेताओं की बैठक में आगे की रणनीति तय की जानी है।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
