द इंडियन व्यू

लोकसभा में बदला दलगत समीकरण, छह सांसदों के शिंदे गुट में शामिल होने को मंजूरी, शिवसेना के सदस्य बढ़कर 13 हुए

नई दिल्ली : संसद के मानसून सत्र से ठीक पहले लोकसभा में दलगत समीकरण में महत्वपूर्ण बदलाव हुआ है। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के छह सांसदों के एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना में शामिल…

Ragwendra P Singh
July 18, 2026
2 min read
लोकसभा में बदला दलगत समीकरण, छह सांसदों के शिंदे गुट में शामिल होने को मंजूरी, शिवसेना के सदस्य बढ़कर 13 हुए

नई दिल्ली : संसद के मानसून सत्र से ठीक पहले लोकसभा में दलगत समीकरण में महत्वपूर्ण बदलाव हुआ है। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के छह सांसदों के एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना में शामिल होने को स्वीकृति प्रदान कर दी है। इस निर्णय के बाद लोकसभा में शिंदे गुट की सदस्य संख्या बढ़कर 13 हो गई है, जबकि उद्धव बालासाहेब ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना की संख्या घटकर तीन रह गई है।

 

लोकसभा सचिवालय की ओर से शनिवार को जारी सर्कुलर के अनुसार, इन छह सांसदों को सदन में शिंदे गुट के सदस्य के रूप में मान्यता दे दी गई है। इसके साथ ही सदन में दोनों शिवसेना गुटों की संसदीय स्थिति में औपचारिक बदलाव दर्ज हो गया है।

 

इसी सर्कुलर में ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के भीतर अलग गुट बनाने वाले 28 सांसदों में से 20 सदस्यों को लोकसभा में पृथक समूह के रूप में बैठने की अनुमति भी प्रदान की गई है। इससे सदन की बैठक व्यवस्था और संसदीय दलों की संरचना में भी बदलाव होगा।

 

उल्लेखनीय है कि संसद का मानसून सत्र 20 जुलाई से शुरू होने जा रहा है। ऐसे समय में लोकसभा में दलों के बदले हुए संख्या बल को राजनीतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। आगामी सत्र में सरकार कई महत्वपूर्ण विधेयक सदन में पेश कर सकती है, जिनमें पिछले सत्र में लंबित रहे कुछ प्रस्ताव भी शामिल हो सकते हैं।

 

पिछले बजट सत्र के दौरान लोकसभा की सदस्य संख्या बढ़ाने और परिसीमन से संबंधित संविधान संशोधन विधेयक सहित कुछ महत्वपूर्ण विधेयक आवश्यक बहुमत नहीं मिलने के कारण पारित नहीं हो सके थे। माना जा रहा है कि सरकार इन विधेयकों को संशोधित स्वरूप में पुनः सदन के समक्ष ला सकती है।

 

हाल ही में संपन्न राज्यसभा चुनावों के बाद राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की स्थिति उच्च सदन में भी मजबूत हुई है और गठबंधन दो-तिहाई बहुमत के करीब पहुंच गया है। वहीं, सहयोगी दलों से मिले समर्थन की वजह से लोकसभा में सरकार की संख्या-बल भी पहले के मुकाबले मज़बूत हो गई है।--------------

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…