द इंडियन व्यू

लोकसभा में पेश हुए तीन विधेयक, टीएमसी सांसद सौगत राय ने किया विरोध

नई दिल्ली : संसद में शीतकालीन सत्र की शुरूआत के साथ केंद्र सरकार ने लोकसभा में आज तीन विधेयक पेश किए। इनमें ‘मणिपुर वस्तु एवं सेवा कर (द्वितीय संशोधन) विधेयक, 2025’, ‘केन्द्रीय उत्पाद शुल्क (संशोधन) विधेयक, 2025’ और…

Ragwendra P Singh
December 1, 2025
1 min read
लोकसभा में पेश हुए तीन विधेयक, टीएमसी सांसद सौगत राय ने किया विरोध

नई दिल्ली : संसद में शीतकालीन सत्र की शुरूआत के साथ केंद्र सरकार ने लोकसभा में आज तीन विधेयक पेश किए। इनमें ‘मणिपुर वस्तु एवं सेवा कर (द्वितीय संशोधन) विधेयक, 2025’, ‘केन्द्रीय उत्पाद शुल्क (संशोधन) विधेयक, 2025’ और ‘स्वास्थ्य सुरक्षा राष्ट्रीय सुरक्षा उपकर विधेयक, 2025’ शामिल हैं।हालांकि टीएमसी सांसद सौगत राय ने इन विधेयकों का विरोध किया। मणिपुर वस्तु एवं सेवा कर (द्वितीय संशोधन) विधेयक, 2025 राज्य में जीएसटी व्यवस्था को और सुचारू बनाने के लिए है। केन्द्रीय उत्पाद शुल्क (संशोधन) विधेयक, 2025 के जरिए उत्पाद शुल्क में सुधार और समायोजन करने के लिए लाया जाना है। साथ ही, स्वास्थ्य सुरक्षा राष्ट्रीय सुरक्षा उपकर विधेयक, 2025 से स्वास्थ्य सुरक्षा और राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए निर्धारित उपकर लगाने की प्रक्रिया को कानूनी रूप से सक्षम बनाया जाएगा।---------------

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…