द इंडियन व्यू

लोकसभा में एसआईआर को लेकर विपक्ष का हंगामा, सत्र 2 बजे तक स्थगित

नई दिल्ली : संसद का शीतकालीन सत्र आज से शुरू हुआ, लेकिन लोकसभा की कार्यवाही विपक्ष के जोरदार हंगामे के बीच बाधित रही। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनर्रीक्षण (एसआईआर) को लेकर विपक्षी दलों के सांसदों ने जोरदार विरोध…

Ragwendra P Singh
December 1, 2025
2 min read
लोकसभा में एसआईआर को लेकर विपक्ष का हंगामा, सत्र 2 बजे तक स्थगित

नई दिल्ली : संसद का शीतकालीन सत्र आज से शुरू हुआ, लेकिन लोकसभा की कार्यवाही विपक्ष के जोरदार हंगामे के बीच बाधित रही। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनर्रीक्षण (एसआईआर) को लेकर विपक्षी दलों के सांसदों ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया, जिसके चलते लोकसभा की कार्यवाही दो बार स्थगित करनी पड़ी। दूसरी ओर, राज्यसभा की कार्यवाही फिलहाल सुचारू रूप से चल रही है।सत्र की शुरुआत में लोकसभा में पूर्व सांसद कर्नल सोना राम चौधरी, विजय कुमार मल्होत्रा, रवि नाइक, धर्मेंद्र और श्रीप्रकाश जायसवाल सहित 5 पूर्व सदस्यों के निधन पर शोक जताया गया। सदन ने उनके परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की और दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि दी।शोक प्रस्ताव के बाद जैसे ही सदन की नियमित कार्यवाही शुरू हुई और विपक्षी सांसद एसआईआर के मुद्दे को लेकर हंगामा करते हुए अध्यक्षीय आसन (वेल) के पास आ गए। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि सदन चर्चा और संवाद का मंच है और इसे शांतिपूर्वक चलने देना चाहिए, लेकिन उनकी अपील का असर नहीं हुआ और विपक्षी सांसद नारेबाजी करते रहे।लगातार हंगामे को देखते हुए लोकसभा अध्यक्ष ने कार्यवाही शुरू होने के लगभग 20 मिनट बाद ही सदन को अगले एक घंटे यानी 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया। इसके बाद 12 बजे कार्यवाही दोबारा शुरू हुई, लेकिन विपक्ष का विरोध जारी रहा। सांसद लगातार नारेबाजी करते रहे और एसआईआर को लेकर अपना विरोध दोहराते रहे। अव्यवस्था के चलते अध्यक्ष को एक बार फिर सदन की कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी और इसे 2 बजे तक के लिए रोक दिया गया। हालांकि, राज्यसभा की कार्यवाही जारी है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…