लोकसभा अध्यक्ष कॉमनवेल्थ संसदीय सम्मेलन में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगे
नई दिल्ली : लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला 5 से 12 अक्टूबर तक ब्रिजटाउन, बारबाडोस में होने वाले 68वें कॉमनवेल्थ संसदीय सम्मेलन में भारतीय संसदीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगे। इस सम्मेलन में भारत के 24 राज्यों और केंद्रशासित…

नई दिल्ली : लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला 5 से 12 अक्टूबर तक ब्रिजटाउन, बारबाडोस में होने वाले 68वें कॉमनवेल्थ संसदीय सम्मेलन में भारतीय संसदीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगे। इस सम्मेलन में भारत के 24 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों की विधानसभाओं के 36 अध्यक्ष और 16 सचिव भी भाग लेंगे।
लोकसभा सचिवालय के अनुसार सम्मेलन में लोकसभा अध्यक्ष ‘राष्ट्रमंडल: वैश्विक भागीदारद’ विषय पर आमसभा को संबोधित करेंगे। ओम बिरला के नेतृत्व में जाने वाले प्रतिनिधिमंडल में राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश, सांसद अनुराग शर्मा, डॉक्टर डी. पुरंदेश्वरी, डॉ के. सुधाकर, रेखा शर्मा, डॉ अजीत माधवराव गोपचडे, लोकसभा महासचिव उत्पल कुमार सिंह और राज्यसभा महासचिव पी.सी. मोदी शामिल हैं।
सम्मेलन के दौरान सात विषयक कार्यशालाएं आयोजित होंगी। ओम बिरला “"प्रौद्योगिकी का उपयोग करना : डिजिटल परिवर्तन के माध्यम से लोकतंत्र को बढ़ावा देना और डिजिटल विभाजन को कम करना” विषय पर कार्यशाला की अध्यक्षता करेंगे।
सांसद अनुराग शर्मा कॉमनवेल्थ संसदीय संघ (सीपीए) के कोषाध्यक्ष हैं। वे सम्मेलन के दौरान आयोजित कार्यकारी समिति की बैठक में भाग लेंगे। असम विधानसभा अध्यक्ष विश्वजीत दैमारी भी भारतीय क्षेत्र के क्षेत्रीय प्रतिनिधि के रूप में इस समिति में शामिल होंगे।
डॉ. डी. पुरंदेश्वरी “राष्ट्रमंडल महिला सांसद (सीडब्ल्यूपी) संचालन समिति” की बैठक में भाग लेंगी और “राष्ट्रमंडल में महिलाओं के प्रति संवेदनशील संसदों की संकल्पना को साकार करने के लिए उत्तम प्रथाएं और रणनीतियाँ” विषय पर होने वाले सत्र में पैनलिस्ट के रूप में विचार रखेंगी। अन्य सदस्य विभिन्न कार्यशालाओं और आमसभा में भागीदारी करेंगे।
सम्मेलन के दौरान ओम बिरला कॉमनवेल्थ देशों के अपने समकक्षों से द्विपक्षीय वार्ता करेंगे और संसदीय सहयोग पर चर्चा करेंगे। उनके बारबाडोस प्रवास के दौरान वहां की नेतृत्व से मुलाकात और भारतीय समुदाय से संवाद की भी योजना है।
उल्लेखनीय है कि कॉमनवेल्थ संसदीय सम्मेलन, सदस्य देशों की संसदों के बीच लोकतांत्रिक आदर्शों, संसदीय परंपराओं और तकनीकी सहयोग को सुदृढ़ करने का एक प्रमुख वैश्विक मंच है।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
