लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने लोकतंत्र में ज्यादा से ज्यादा जनभागीदारी पर दिया जोर
नई दिल्ली : लोकसभा के अध्यक्ष ओम बिरला ने मंगलवार को लोकतंत्र में ज्यादा से ज्यादा जनभागीदारी की अहमियत पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि विकसित भारत 2047 का निर्माण युवाओं की ऊर्जा, नवाचार, नेतृत्व क्षमता और कर्तव्यबोध से…

नई दिल्ली : लोकसभा के अध्यक्ष ओम बिरला ने मंगलवार को लोकतंत्र में ज्यादा से ज्यादा जनभागीदारी की अहमियत पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि विकसित भारत 2047 का निर्माण युवाओं की ऊर्जा, नवाचार, नेतृत्व क्षमता और कर्तव्यबोध से संभव होगा।
ओम बिरला ने संसद भवन परिसर में संविधान सदन के सेंट्रल हॉल में राष्ट्रीय स्तर पर 'विकसित भारत युवा संसद 2026' के प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए यह बात कही। लोकसभा अध्यक्ष ने कहा कि विविध संस्कृतियों और अलग-अलग भौगोलिक परिस्थितियों वाली दुनिया की सबसे बड़ी आबादी होने के बावजूद आज़ादी के बाद देश बढ़ती जन-भागीदारी के साथ दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के रूप में उभरा है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र देश की कार्य-संस्कृति और सोच का अहम हिस्सा रहा है। लोकसभा अध्यक्ष ने कहा कि देश का भविष्य संवारने और विकसित भारत का लक्ष्य हासिल करने के लिए लोकतंत्र में सक्रिय और समावेशी भागीदारी जरूरी है। इससे पहले उन्होंने राष्ट्रीय स्तर पर 'विकसित भारत युवा संसद 2026' का उद्घाटन किया। इस अवसर पर केंद्रीय युवा एवं खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया भी उपस्थित रहे।
'विकसित भारत युवा संसद' का आयोजन हर साल भारत सरकार के युवा मामले और खेल मंत्रालय की ओर से किया जाता है। यह प्रमुख पहल देशभर के युवाओं को लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं, नीतिगत चर्चाओं और संसदीय कार्यवाही में शामिल होने का एक अनूठा मंच प्रदान करती है, जिससे 'विकसित भारत 2047' की यात्रा में उनकी भूमिका मजबूत होती है।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
