लीवरपूल की हार, साउथम्पटन निचली लीग में खिसकने वाली पहली टीम बनी
खिताब की दौड़ में सबसे आगे चल रहे लीवरपूल को रविवार को यहां इंग्लिश प्रीमियर लीग फुटबॉल में फुलहम के खिलाफ 2-3 से हार मिली। साउथम्पटन की टीम टोटेनहैमन के खिलाफ 1-3 की हार के साथ इंग्लैंड की शीर्ष लीग से रेलीगेट (निचली…

खिताब की दौड़ में सबसे आगे चल रहे लीवरपूल को रविवार को यहां इंग्लिश प्रीमियर लीग फुटबॉल में फुलहम के खिलाफ 2-3 से हार मिली। साउथम्पटन की टीम टोटेनहैमन के खिलाफ 1-3 की हार के साथ इंग्लैंड की शीर्ष लीग से रेलीगेट (निचली लीग में खिसकना) होने वाली पहली टीम बनी।

अन्य मुकाबलों में मैनचेस्टर यूनाईटेड और मैनचेस्टर सिटी का मैच ओल्ड ट्रैफर्ड में गोल रहित ड्रॉ रहा जबकि चेल्सी और ब्रेंटफोर्ड ने भी गोल रहित ड्रॉ खेला। लीवरपूल की हार का मतलब है कि टीम ने दूसरे स्थान पर आर्सेनल पर 14 अंक की बढ़त बनाने और रिकॉर्ड की बराबरी करने वाले 20वें ईपीएल खिताब के करीब पहुंचने का मौका गंवा दिया।
लीवरपूल की टीम 31 मैच में 73 अंक के साथ शीर्ष पर है। दूसरे स्थान पर मौजूद आर्सेनल के इतने ही मैच में 62 अंक हैं। साउथम्पटन की टीम 31 मैच में सिर्फ 10 अंक के साथ 20 टीम की तालिका में अंतिम स्थान पर है।
सम्बंधित ख़बरें
मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में
दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।
लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री
मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।
स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त
प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।
तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे
भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।
