द इंडियन व्यू

लिवरपूल छोड़ इंटर मिलान पहुंचे कर्टिस जोन्स, 16 साल बाद इंग्लैंड से बाहर पहला कदम

इंटर मिलान के साथ लिवरपूल के मिडफील्डर कर्टिस जोन्स ने करार पूरा कर लिया। इसके साथ ही वह इस गर्मियों में इटली के इस क्लब से जुड़ने वाले तीसरे इंग्लिश खिलाड़ी बन गए हैं। 25 वर्षीय जोन्स लिवरपूल में 16 साल बिताने के बाद…

Ragwendra P Singh
August 22, 2026
2 min read
लिवरपूल छोड़ इंटर मिलान पहुंचे कर्टिस जोन्स, 16 साल बाद इंग्लैंड से बाहर पहला कदम

इंटर मिलान के साथ लिवरपूल के मिडफील्डर कर्टिस जोन्स ने करार पूरा कर लिया। इसके साथ ही वह इस गर्मियों में इटली के इस क्लब से जुड़ने वाले तीसरे इंग्लिश खिलाड़ी बन गए हैं। 25 वर्षीय जोन्स लिवरपूल में 16 साल बिताने के बाद पहली बार इंग्लैंड से बाहर खेलने जाएंगे। वह इंटर मिलान में इंग्लैंड के जॉन स्टोन्स और डीजेड स्पेंस के साथ जुड़ेंगे।

इंटर के इतिहास में जोन्स क्लब के लिए खेलने वाले छठे इंग्लिश खिलाड़ी होंगे। इंटर मिलान ने एक बयान में कहा कि जोन्स के लिए अब एक नई और शानदार चुनौती का समय है और वह अपने पूरे करियर के दौरान साथ रही आत्मविश्वास की भावना के साथ इस नए सफर की शुरुआत करेंगे।

मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, जोन्स का यह करार करीब 3.5 करोड़ यूरो (लगभग 4.08 करोड़ अमेरिकी डॉलर) का है। जोन्स ने लिवरपूल को भावुक विदाई देते हुए कहा, “16 साल बाद अब अलविदा कहने का समय आ गया है।” उन्होंने कहा, “मैं एक बच्चे के रूप में लिवरपूल के लिए खेलने का सपना लेकर यहां आया था और मैं भाग्यशाली हूं कि मुझे वास्तव में उस सपने को जीने का मौका मिला।”

Liverpool FC/Getty Images

जोन्स ने कहा कि लिवरपूल हमेशा उनके जीवन का एक बड़ा हिस्सा रहेगा। इंटर मिलान नए सत्र में अपने सीरी-ए अभियान की शुरुआत शनिवार को मोनजा के खिलाफ मुकाबले से करेगा।

https://twitter.com/CurtisJones/status/2090872469217316866

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में

दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।

लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री

मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।

स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त

प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।

तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे

भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।