लाल किला मेट्रो स्टेशन अगली सूचना तक बंद रहेगा: डीएमआरसी
नई दिल्ली : दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) ने गुरुवार को कहा कि सुरक्षा कारणों से लाल किला मेट्रो स्टेशन अगली सूचना तक बंद रहेगा। दिल्ली के अन्य सभी स्टेशन सामान्य रूप से कार्यरत हैं।डीएमआरसी ने ‘एक्स’ पोस्ट…

नई दिल्ली : दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) ने गुरुवार को कहा कि सुरक्षा कारणों से लाल किला मेट्रो स्टेशन अगली सूचना तक बंद रहेगा। दिल्ली के अन्य सभी स्टेशन सामान्य रूप से कार्यरत हैं।डीएमआरसी ने ‘एक्स’ पोस्ट पर जारी बयान में बताया है, "सुरक्षा कारणों से लाल किला मेट्रो स्टेशन अगली सूचना तक बंद रहेगा। अन्य सभी स्टेशन सामान्य रूप से कार्यरत हैं।"यह कदम लाल किले के पास हुए कार विस्फोट के बाद राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कड़ी सतर्कता और एहतियाती उपायों के बीच उठाया गया है।दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन ने कहा कि सुरक्षा एजेंसियां लाल किले के पास सोमवार शाम को हुए विस्फोट की जांच कर रही हैं, जिसके कारण स्टेशन को बंद कर दिया गया है। इस विस्फोट में अबतक 13 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि कई अन्य घायल हो गए हैं।उल्लेखनीय है कि दिल्ली मेट्रो की वायलेट लाइन स्थित यह मेट्रो स्टेशन ऐतिहासिक लाल किला, जामा मस्जिद और व्यस्त चांदनी चौक क्षेत्र सहित कई प्रमुख स्थलों के लिए प्रमुख प्रवेश बिंदु के रूप में कार्य करता है। इसके अस्थायी रूप से बंद होने से पुरानी दिल्ली आने वाले दैनिक यात्रियों और पर्यटकों पर असर पड़ने की उम्मीद है।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
