लाल किला धमाका : एनआईए ने पकड़ा आत्मघाती हमलावर उमर नबी का सहयोगी अमीर राशिद अली
नई दिल्ली : राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने राजधानी दिल्ली में 10 नवंबर को लाल किला क्षेत्र में हुए कार बम धमाके में कश्मीर के रहने वाले अमीर राशिद अली को गिरफ्तार कर लिया है। राशिद ने ही कथित आत्मघाती हमलावर उमर उन…

नई दिल्ली : राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने राजधानी दिल्ली में 10 नवंबर को लाल किला क्षेत्र में हुए कार बम धमाके में कश्मीर के रहने वाले अमीर राशिद अली को गिरफ्तार कर लिया है। राशिद ने ही कथित आत्मघाती हमलावर उमर उन नबी के साथ मिलकर यह हमला करने की साजिश रची थी। इस धमाके में 10 से ज्यादा लोग मारे गए और 32 लोग घायल हुए थे।एनआईए के अनुसार जांच में सामने आया कि धमाके में इस्तेमाल हुई कार अमीर राशिद अली के नाम पर रजिस्टर्ड थी। फोरेंसिक जांच से पुष्टि हुई है कि विस्फोटक युक्त वाहन का चालक उमर उन नबी था। उमर पुलवामा जिले का निवासी था और फरीदाबाद में अल फलाह यूनिवर्सिटी के जनरल मेडिसिन विभाग में सहायक प्रोफेसर के पद पर कार्यरत था। एनआईए ने उमर उन नबी का एक और वाहन भी जब्त किया है। जांच में इस वाहन को भी सबूत जुटाने के लिए बारीकी से परखा जा रहा है। अब तक धमाके में घायल हुए लोगों सहित 73 गवाहों से पूछताछ की जा चुकी है।राष्ट्रीय जांच एजेंसी दिल्ली पुलिस, जम्मू कश्मीर पुलिस, हरियाणा पुलिस, उत्तर प्रदेश पुलिस और अन्य संबंधित एजेंसियों के साथ मिलकर कई राज्यों में जांच कर रही है। एजेंसी कई अहम सुरागों का अनुसरण कर रही है, ताकि इस धमाके के पीछे बड़े षड्यंत्र का पता लगाया जा सके और अन्य शामिल लोगों की पहचान की जा सके। एनआईए की जांच में यह भी सामने आया कि अमीर राशिद अली ने आत्मघाती हमलावर के साथ मिलकर धमाके की योजना बनाई थी और दिल्ली आया था, ताकि कार खरीदने और विस्फोटक तैयार करने की प्रक्रिया में मदद कर सके। एनआईए के अनुसार अमीर राशिद अली की गिरफ्तारी से इस मामले में आगे की जांच को मजबूत मदद मिलेगी और संभावित अन्य सहयोगियों को पकड़ने में आसानी होगी।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
