द इंडियन व्यू

लाबुशेन के लिए आखिरी मौका! मैकडोनाल्ड ने साफ कहा- अब बड़े रन चाहिए

ऑस्ट्रेलिया टीम को घर पर बांग्लादेश ने 2 मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में बुरी तरह से हराया। इसके बाद जाहिर है कि टीम पर सवाल उठने थे और उन खिलाड़ियों के लिए दिक्कतें खड़ी होनी ही थीं, जिन्होंने अच्छा प्रदर्शन…

Ragwendra P Singh
August 17, 2026
3 min read
लाबुशेन के लिए आखिरी मौका! मैकडोनाल्ड ने साफ कहा- अब बड़े रन चाहिए

ऑस्ट्रेलिया टीम को घर पर बांग्लादेश ने 2 मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में बुरी तरह से हराया। इसके बाद जाहिर है कि टीम पर सवाल उठने थे और उन खिलाड़ियों के लिए दिक्कतें खड़ी होनी ही थीं, जिन्होंने अच्छा प्रदर्शन नहीं किया।

इस बीच मार्नस लाबुशेन के लिए समस्या खड़ी हो गई है, क्योंकि उन्हें अब ऑस्ट्रेलिया की टीम के हेड कोच एंड्रयू मैकडोनाल्ड से अल्टीमेटम मिल गया है कि उन्हें रन बनाने होंगे, अन्यथा उनके लिए आगे की राह कठिन हो जाएगी। हो सकता है कि उन्हें अगले ही मैच से ड्रॉप कर दिया जाए और करियर ही समाप्त ना हो जाए।

बांग्लादेश के खिलाफ मैच हारने के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में ऑस्ट्रेलियाई कोच एंड्रयू मैकडोनाल्ड ने माना है कि मार्नस लाबुशेन, जिन्होंने डार्विन में 1 और 31 रनों की पारी खेली थी, उन्हें बड़ी पारियां खेलनी होंगी।

साभार : सोशल मीडिया

उन्होंने कहा, "लाबुशेन को कुछ बड़े रन बनाने की जरूरत है, क्योंकि सिलेक्टर्स पर बदलाव करने का दबाव है। आखिर में यह 31 का स्कोर है। यह कोई बड़ा स्कोर नहीं है। उसके पास रन की कमी है। उन्हें ऐसा लगता है। हमें भी ऐसा लगता है।" कोच ने आगे कहा, "हम रन चाहते हैं, यही मुख्य बात है।" मार्नस की वजह से टीम को भी सफर करना पड़ रहा है।

आपकी जानकारी के लिए बता दें, मार्नस लाबुशेन ने पिछली 20 पारियों में सिर्फ 3 अर्धशतक टेस्ट क्रिकेट में जड़े हैं। पिछली 10 पारियों में से सिर्फ एक पारी में उनका अर्धशतक आया है, जो दर्शाता है कि अब उनको बहुत ज्यादा मैच मिल गए हैं और लगातार ऐसी फॉर्म की वजह से उन्हें बाहर किया जा सकता है।

संभावना तो यहां तक जताई जा रही है कि मैके में खेले जाने वाले दूसरे टेस्ट मैच में बांग्लादेश के खिलाफ शायद वह ना खेलें। हालांकि, एक उम्मीद अभी भी है कि वे दूसरे टेस्ट मैच में नजर आ सकते हैं।

वैसे तो मौजूदा फॉर्म के आधार पर किसी अन्य खिलाड़ी को अब आजमाया जाना चाहिए, लेकिन अगर मैनेजमेंट सोचता है कि वह टेस्ट क्रिकेट में मैच विनर हैं और आगे भी उन्हें मैच जिता सकते हैं तो आखिरी मौका इस सीरीज के दूसरे टेस्ट मैच में भी मार्नस लाबुशेन को दिया जा सकता है। उस मैच में अगर फेल होते हैं तो फिर उन्हें सीधे टीम से बाहर कर देना चाहिए। बांग्लादेश के खिलाफ उन्हें कम से कम शतक लगाना होगा, ताकि कुछ और मैचों का भरोसा मैनेजमेंट का उन पर बन जाए।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में

दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।

लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री

मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।

स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त

प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।

तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे

भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।