'लाफ्टर शेफ्स 3' को मिली अपनी विजेता जोड़ी
दर्शकों को महीनों तक हंसी और मनोरंजन का जबरदस्त डोज देने के बाद रियलिटी शो 'लाफ्टर शेफ्स सीजन 3' का शानदार फिनाले हो गया। फिनाले में मुकाबला बेहद कड़ा रहा, लेकिन बेहतरीन कॉमिक टाइमिंग और स्वाद से भरपूर डिशेज़ के दम पर…

दर्शकों को महीनों तक हंसी और मनोरंजन का जबरदस्त डोज देने के बाद रियलिटी शो 'लाफ्टर शेफ्स सीजन 3' का शानदार फिनाले हो गया। फिनाले में मुकाबला बेहद कड़ा रहा, लेकिन बेहतरीन कॉमिक टाइमिंग और स्वाद से भरपूर डिशेज़ के दम पर टीम कांटा ने बाज़ी मार ली। टीम कांटा ने एल्विश यादव और करण कुंद्रा की टीम छुरी को हराकर ट्रॉफी अपने नाम कर ली।
हंसी और स्वाद के महामुकाबले में कांटा की जीत
फिनाले एपिसोड में शो के जज शेफ हरपाल सिंह सोखी और होस्ट भारती सिंह की मौजूदगी ने माहौल को और खास बना दिया। कृष्णा अभिषेक, कश्मीरा शाह, अभिषेक कुमार, समर्थ जुरेल, अली गोनी और जन्नत जुबैर से सजी टीम कांटा ने पूरे सीजन में अपनी जबरदस्त केमिस्ट्री, मजेदार नोकझोंक और लाजवाब कुकिंग से दर्शकों का दिल जीता। फिनाले टास्क में भी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब पर कब्जा जमाया।
सीजन 2 के विजेताओं को इस बार मिली हार
गौरतलब है कि 'लाफ्टर शेफ्स' के पिछले सीजन में एल्विश यादव और करण कुंद्रा की टीम ने ट्रॉफी अपने नाम की थी। हालांकि, इस बार समीकरण बदल गया और सीजन 3 के फिनाले में टीम कांटा ने सीजन 2 की विजेता टीम छुरी को मात देकर जीत दर्ज की। जीत के बाद टीम कांटा की खुशी देखते ही बनती थी, जिसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं।
यादगार अंदाज़ में खत्म हुआ सीजन 3
हंसी, मस्ती और स्वाद के इस अनोखे कॉम्बिनेशन के साथ 'लाफ्टर शेफ्स सीजन 3' का सफर एक यादगार नोट पर खत्म हुआ है। अब दर्शकों को बेसब्री से इसके अगले सीजन का इंतजार है।
--------------
सम्बंधित ख़बरें
योगी सरकार की शादी अनुदान योजना से ओबीसी परिवारों को राहत, 53 हजार से अधिक को मिली सहायता
वित्तीय वर्ष 2026-27 में अब तक एक लाख से ज्यादा आवेदन प्राप्त हुए 210 करोड़ रुपये के वार्षिक लक्ष्य के सापेक्ष अब तक 107.092 करोड़ रुपये की सहायता वितरित पात्र परिवारों को बेटी के विवाह के लिए सीधे बैंक खाते में मिल रहे…
इजरायल के राष्ट्रपति का विशेष संदेश: कैप्टन स्मित मच्छर को बताया 'पूरी इंसानियत का हीरो'
विवेक ओझा यरुशलम/नई दिल्ली: कूटनीति और द्विपक्षीय संबंधों से परे, कभी-कभी व्यक्तिगत साहस की कहानियां दो देशों को एक अटूट डोर में बांध देती हैं। ऐसा ही एक वाकया सामने आया है, जहां इजरायल के राष्ट्रपति ने भारतीय मूल के…
महा-युद्ध की आहट! पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर किया भीषण पलटवार, आसमान से बरसाई मौत, 10 बड़े ठिकानों को ड्रोन से किया खाक
विवेक ओझा इस्लामाबाद/काबुल: दक्षिण एशिया में एक बार फिर भयंकर युद्ध के बादल मंडराने लगे हैं। सीमा पर चल रही तनातनी अब सीधे तौर पर एक खूनी संघर्ष में तब्दील हो चुकी है। अपनी आंतरिक सुरक्षा और आतंकवाद के मुद्दे पर बुरी…
यूपी पुलिस महकमे में आया भयंकर भूकंप! योगी सरकार का 'महा-एक्शन', एक साथ 18 आईपीएस अफसरों का हुआ ताबड़तोड़ तबादला; मची भारी खलबली
राघवेंद्र प्रताप सिंह लखनऊ/उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश में अपराधियों पर नकेल कसने और कानून-व्यवस्था को पूरी तरह से अभेद्य बनाए रखने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपना सबसे कड़ा 'प्रशासनिक हंटर' चला दिया है। सूबे…
