लाडली बहन रेखा गुप्ता दिल्ली में लेगी शपथ, पीएम मोदी एक महिला को दे रहे बहुत बड़ा मौका : एकनाथ शिंदे
नई दिल्ली। दिल्ली की अगली मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता होंगी। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने गुरुवार को पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि दिल्ली में लाडली बहन मुख्यमंत्री पद की शपथ लेगी। पीएम मोदी दिल्ली में एक…

नई दिल्ली। दिल्ली की अगली मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता होंगी। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने गुरुवार को पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि दिल्ली में लाडली बहन मुख्यमंत्री पद की शपथ लेगी। पीएम मोदी दिल्ली में एक महिला को बहुत बड़ा मौका देने जा रहे हैं।
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने पत्रकारों से कहा, हमारे लिए बहुत ही खुशी और सौभाग्य की बात है कि दिल्ली में हमारी लाडली बहना मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगी। इससे पहले महाराष्ट्र चुनाव में भी लाडली बहनों ने हमारी बहुमत से सरकार बनवाई थी। अब दिल्ली में भी हमारी लाडली बहना मुख्यमंत्री बनेगी, इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बहुत-बहुत बधाई देता हूं और अभिनंदन करता हूं। वो एक महिला बहन को बहुत बड़ा मौका दिल्ली में दे रहे हैं।
बता दें कि दिल्ली चुनाव के बाद नए मुख्यमंत्री की तलाश खत्म हो गई। बुधवार शाम भारतीय जनता पार्टी के के विधायक दल की बैठक में शालीमार बाग विधानसभा सीट से पहली बार जीत दर्ज करने वाली रेखा गुप्ता को विधायक दल का नेता चुन लिया गया। गुरुवार दोपहर 12.15 बजे दिल्ली के रामलीला मैदान पर शपथ ग्रहण समारोह होगा। इसमें रेखा गुप्ता के साथ दिल्ली के 6 मंत्री- प्रवेश वर्मा, आशीष सूद, मनजिंदर सिंह सिरसा, रविंदर इंद्राज सिंह, कपिल मिश्रा और पंकज कुमार सिंह भी शपथ लेंगे।
इससे पहले सीएम चुने जाने के बाद पहली बार मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा, मैं भाजपा के पूरे शीर्ष नेतृत्व, पीएम मोदी, दिल्ली की जनता और अपने साथी विधायकों का धन्यवाद करना चाहूंगी। पार्टी ने मुझे बड़ी जिम्मेदारी दी है। हम सभी लोग दिल्ली को बेहतर दिल्ली बनाने के लिए काम करेंगे। पीएम मोदी ने जो दिल्ली की जनता के लिए विजन दिया है, उसे पूरा करना मेरी प्राथमिकता होगी। पीएम मोदी का तहे दिल से आभार जताना चाहती हूं कि यह सम्मान सिर्फ मेरा नहीं है, बल्कि यह देश की हर मां-बेटी का सम्मान है।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
