द इंडियन व्यू

लद्दाख हिंसा में पूर्व सैनिक त्सावांग थारचिन की मौत पर जयराम रमेश ने जताया दुख

नई दिल्ली : लद्दाख में पूर्ण राज्य के दर्जा की मांग को लेकर प्रदर्शन के दौरान हुई हिंसा में पूर्व सैनिक त्सावांग थारचिन समेत कई लोगों की मौत पर कांग्रेस प्रवक्ता जयराम रमेश ने केंद्र सरकार की नीतियों पर सवाल उठाते हुए…

Ragwendra P Singh
September 29, 2025
2 min read
लद्दाख हिंसा में पूर्व सैनिक त्सावांग थारचिन की मौत पर जयराम रमेश ने जताया दुख

नई दिल्ली : लद्दाख में पूर्ण राज्य के दर्जा की मांग को लेकर प्रदर्शन के दौरान हुई हिंसा में पूर्व सैनिक त्सावांग थारचिन समेत कई लोगों की मौत पर कांग्रेस प्रवक्ता जयराम रमेश ने केंद्र सरकार की नीतियों पर सवाल उठाते हुए इसे पीड़ादायक और आक्रोशजनक बताया।

रमेश ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, "पूर्व सैनिक त्सावांग थारचिन ने सियाचिन ग्लेशियर में सेवा की थी और कारगिल युद्ध में बहादुरी से लड़े थे। उनके पिता भी भारतीय सेना में सेवा दे चुके थे। त्सावांग थारचिन लद्दाख को छठी अनुसूची का दर्जा दिलाने के लिए शांतिपूर्ण ढंग से आंदोलन कर रहे थे। यह अत्यंत पीड़ा और आक्रोश की बात है कि पांच दिन पहले आंदोलनकारियों पर हुई गोलीबारी में तीन अन्य लोगों के साथ उनकी भी मृत्यु हो गई।"

उल्लेखनीय है कि 24 सितंबर को लेह में लेह एपेक्स बॉडी द्वारा आहूत बंद के दौरान प्रदर्शन हिंसक हो गया था। इस दौरान पत्थरबाजी, आगजनी और पुलिस के साथ झड़पों में चार लोगों की मौत हुई और 80 से अधिक लोग घायल हुए। लद्दाख के लोग लंबे समय से पूर्ण राज्य का दर्जा, छठी अनुसूची के तहत स्वायत्तता, अलग लोकसभा सीटें और स्थानीय नौकरियों एवं जमीन की सुरक्षा की मांग कर रहे हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…