लखीमपुर खीरी : नदी में गिरी बेकाबू कार, डूबने से सिंचाई विभाग के पांच कर्मचारियों की मौत
लखीमपुर खीरी : उत्तर प्रदेश के लखीमपुर जिले में मंगलवार देर रात एक कार बेकाबू होकर शारदा नदी (सायफन) में गिर गयी। पानी में डूबने से कार सवार सिंचाई विभाग के पांच कर्मचारियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चालक को गंभीर…

लखीमपुर खीरी : उत्तर प्रदेश के लखीमपुर जिले में मंगलवार देर रात एक कार बेकाबू होकर शारदा नदी (सायफन) में गिर गयी। पानी में डूबने से कार सवार सिंचाई विभाग के पांच कर्मचारियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चालक को गंभीर हालत में बाहर निकाल लिया गया। इस घटना पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शोक जताया और स्थानीय प्रशासन को पीड़ितो की यथासंभव मदद करने के निर्देश भी दिए।पढुआ थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह ने बुधवार को बताया कि सिंचाई विभाग के कर्मचारी एक कार से लखीमपुर में आयोजित एक शादी समारोह में शामिल होकर वापस अपने तैनाती स्थल गिरजापुरी बैराज जा रहे थे। इसी दौरान गिरजापुरी बैराज से पहले ड्राइवर को झपकी आने के चलते कार नियंत्रित हो गयी और कार सीधे सायफन के गहरे पानी में जा गिरी। तेज आवाज सुनकर आसपास के लोगों ने इसकी पुलिस को सूचना दी। उन्होंने बताया कि सूचना पर पहुंची पुलिस ने राहत बचाव कार्य शुरू कर दिया। काफी प्रयास के बाद कार में सवार पांच लोगों के शव को बाहर निकाले जा स। घायल चालक को बाहर निकालने के बाद उसे अस्पताल भेजा। पुलिस ने सभी शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं हादसे की पूरी जांच शुरू कर दी गई है। उन्होंने बताया कि पानी में डूबने से जितेंद्र, घनश्याम, अजीमुल्ला, लालजी और सुरेंद्र की मौत हो गई हैं। चालक बब्लू को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। सभी मृतक सिंचाई विभाग में कर्मचारी थे।इस घटना पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शोक जताया और पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की। मुख्यमंत्री योगी ने स्थानीय प्रशासन को घायल को बेहतर इलाज मुहैया कराने के निर्देश दिए हैं।
सम्बंधित ख़बरें
सपा के गुंडों ने की है मासूम आर्यवर्धन की निर्मम हत्या, इस निर्मम कृत्य को करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे: सीएम योगी
एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल
एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।
NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित
न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।
उत्तर प्रदेश का ‘वूमेन इकोनॉमिक एंपावरमेंट इंडेक्स 2.0’
महिलाओं के वास्तविक लाभ का कैनवास
