लखनऊ सनराइजर्स व लखनऊ इंडियंस ने पहले दिन जीते मैच
लखनऊ। लखनऊ सनराइजर्स व लखनऊ इंडियंस ने पूर्वोत्तर रेलवे, लखनऊ मंडल क्रीड़ा संघ द्वारा ऐशबाग रेलवे स्टेडियम में आयोजित अंतर-विभागीय डिवीजनल क्रिकेट लीग टी-20 टूर्नामेंट के पहले दिन खेले गए अपने-अपने मैच जीत लिया।…

लखनऊ। लखनऊ सनराइजर्स व लखनऊ इंडियंस ने पूर्वोत्तर रेलवे, लखनऊ मंडल क्रीड़ा संघ द्वारा ऐशबाग रेलवे स्टेडियम में आयोजित अंतर-विभागीय डिवीजनल क्रिकेट लीग टी-20 टूर्नामेंट के पहले दिन खेले गए अपने-अपने मैच जीत लिया।

अंतर-विभागीय डिवीजनल क्रिकेट लीग टी-20 टूर्नामेंट
इससे पूर्व उद्घाटन मण्डल रेल प्रबंधक गौरव अग्रवाल ने किया। उन्होंने प्रतिभागी टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनको उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित किया।
अपने सम्बोधन में मंडल रेल प्रबंधक गौरव अग्रवाल ने कहा कि खेल न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को बढ़ावा देते हैं, बल्कि मानसिक दृढ़ता और सामूहिकता की भावना को भी मजबूत करते हैं। यह टूर्नामेंट हमारे कर्मचारियों के बीच एकता और उत्साह को प्रोत्साहित करने का एक शानदार मंच है।

आज पहले मैच में लखनऊ सनराइजर्स ने लखनऊ सुपर किंग्स को नौ विकेट से हराया। लखनऊ सुपरकिंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए मात्र 18 ओवर में 7 विकेट पर 148 रन बनाये। इसमें अमित ने सर्वाधिक 50 रन तथा ओमप्रकाश ने 19 रन, मनीष ने 17 तथा राहुल यादव ने 10 रन का योगदान दिया। लखनऊ सनराइजर्स से विवेक विशाल ने चार विकेट लिए।
जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी लखनऊ सनराइजर्स ने 12.4 ओवर में एक विकेट पर 149 रन बनाकर मैच जीत लिया। टीम से अखिलेश ने सर्वाधिक नाबाद 85 रन व सौरभ ने 44 रन का योगदान किया। दूसरे मैच में लखनऊ इंडियंस ने लखनऊ रॉयल चैलेंजर्स को 55 रन से हराया।
लखनऊ इंडियंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 5 विकेट पर 171 रन बनाये। टीम से प्रदीप कुमार ने 64 रन, पवन कुमार ने 57 रन, प्रेम पासवान ने 31 रन को योगदान किया।
लखनऊ रॉयल चैलेंजर्स से मुकलेश मीना व सिद्धांत ने 2-2 विकेट चटकाए। जवाब में लक्ष्य का पीछा करते हुए लखनऊ रॉयल चैलेंजर्स 7 विकेट पर 116 रन ही बना सका। टीम से अज़कर ने 24, विशाल पाण्डेय ने 23, अमन ने 21 व सत्यप्रकाश श्रीवास्तव ने 18 रन का योगदान किया। लखनऊ इंडियंस से सर्वेश ने 3 तथा महेश ने 2 विकेट चटकाए।
सम्बंधित ख़बरें
मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में
दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।
लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री
मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।
स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त
प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।
तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे
भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।
