द इंडियन व्यू

लखनऊ लगातार दूसरे साल चैंपियन, मेरठ को हराकर जीता स्वर्ण

लखनऊ। लखनऊ ने अमेठी में आयोजित राज्य सीनियर पुरुष आमंत्रण हैंडबॉल चैंपियनशिप में बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। गत 17 से 19 मार्च 2026 तक आयोजित इस चैंपियनशिप के फाइनल मुकाबले में लखनऊ ने…

Ragwendra P Singh
March 19, 2026
2 min read
लखनऊ लगातार दूसरे साल चैंपियन, मेरठ को हराकर जीता स्वर्ण

लखनऊ। लखनऊ ने अमेठी में आयोजित राज्य सीनियर पुरुष आमंत्रण हैंडबॉल चैंपियनशिप में बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया।

गत 17 से 19 मार्च 2026 तक आयोजित इस चैंपियनशिप के फाइनल मुकाबले में लखनऊ ने मेरठ को 43-36 के अंतर से हराकर लगातार दूसरे साल खिताब पर कब्जा जमाया और अपना दबदबा कायम रखा। इस मुकाबले में लखनऊ की जीत में गोलकीपर शशिशंकर पाण्डेय ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

इससे पूर्व खेले गए सेमीफाइनल में लखनऊ ने वाराणसी को 40-32 से हराकर फाइनल में अपनी जगह पक्की की थी। वहीं लीग चरण में लखनऊ को पूल ए में गोरखपुर, मिर्जापुर, बस्ती और अयोध्या के साथ रखा गया था, जहां लखनऊ ने सभी टीमों को लगभग 10 गोल के अंतर से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया था।

लखनऊ टीम को उत्तर प्रदेश हैंडबॉल एसोसिएशन के महासचिव डॉ आनन्देश्वर पाण्डेय और कार्यकारी महासचिव अमित पाण्डेय ने बधाई देते हुए कहा कि लखनऊ टीम का यह प्रदर्शन प्रदेश में हैंडबॉल खेल के बढ़ते स्तर और खिलाड़ियों की मेहनत का प्रमाण है। लगातार दूसरे वर्ष स्वर्ण पदक जीतना टीम की निरंतरता, अनुशासन और उत्कृष्ट प्रशिक्षण को दर्शाता है।

वहीं चैंपियनशिप से वापसी के बाद उपक्रीड़ाधिकारी राजेश गौड़ ने भी विजेता लखनऊ टीम को बधाई देते हुए खिलाड़ियों की सराहना की।

लखनऊ टीम के कोच मोहम्मद तौहीद ने कहा कि टीम के सभी खिलाड़ियों ने अनुशासन, मेहनत और टीमवर्क का बेहतरीन प्रदर्शन किया है। लगातार दूसरे वर्ष स्वर्ण पदक जीतना हमारे लिए गर्व की बात है और भविष्य में भी टीम इसी तरह बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रतिबद्ध है।

लखनऊ टीम :- डेविड, निहाल, अविनाश, अनंत, सुयश, अंकित, प्रिंस, शुभम, भविष्य राठी, सनी, शशिशंकर पाण्डेय, विकास, कोच : मोहम्मद तौहीद।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

भारत को शुरुआती सफलता के लिए करना पड़ा संघर्ष, कीवियों ने बनाए 246 रन

आकाश दीप की शानदार गेंदबाजी के बावजूद टॉम लैथम और टॉम ब्लंडेल के अर्धशतकों से न्यूजीलैंड ने भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट के पहले दिन का खेल समाप्त होने तक पांच विकेट पर 246 रन बना लिए।

2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी को सौंपा रोडमैप

भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।

गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में

पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।