लखनऊ में ताइक्वांडो खिलाड़ियों को निखारेंगे ग्रैंडमास्टर वान योंग ली
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के ताइक्वांडो खिलाड़ी काफी प्रतिभाशाली है लेकिन तकनीक के साथ उनमे फिटनेस के लेवल पर सुधार जरुरी है। यह कहना है कोरियन ग्रैंडमास्टर वान योंग ली का जो लखनऊ में गोमतीनगर, विनय खंड-2 स्थित मॉडर्न अकादमी…

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के ताइक्वांडो खिलाड़ी काफी प्रतिभाशाली है लेकिन तकनीक के साथ उनमे फिटनेस के लेवल पर सुधार जरुरी है। यह कहना है कोरियन ग्रैंडमास्टर वान योंग ली का जो लखनऊ में गोमतीनगर, विनय खंड-2 स्थित मॉडर्न अकादमी में स्थित एसएनआई सेंटर फॉर स्पोर्ट्स एक्सीलेंस ताइक्वांडो अकादमी के माध्यम से युवा ताइक्वांडो खिलाड़ियों को प्रशिक्षित करेंगे।

पिछले दस साल से कोरियन कल्चर सेंटर में बतौर मुख्य ताइक्वांडो कोच के तौर पर कार्यरत वान योंग ली आठवीं डॉन ब्लैक बेल्ट डिग्री होल्डर है, जो टोक्यो पैरालंपिक के लिए भारतीय खिलाड़ियों को प्रशिक्षित कर चुके हैं।
उन्होंने आज इस सेंटर पर अपने पहले सेशन में खिलाड़ियों को जमकर कड़ा अभ्यास कराया। उन्होंने कहा कि यहां उनका ध्यान ताइक्वांडो के नए खिलाड़ियों को तैयार करने पर केंद्रित रहेगा, ताकि वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए तैयार हो सकें।
ग्रैंडमास्टर वान योंग ली ने अकादमी की अत्याधुनिक सुविधाओं की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने इससे पहले किसी भी निजी ताइक्वांडो अकादमी में इतनी उच्च स्तरीय सुविधाएं नहीं देखी।
एसएनआई सेंटर फॉर स्पोर्ट्स एक्सीलेंस के निदेशक डा.आनन्द किशोर पाण्डेय ने बताया कि इस अकादमी मे ग्रैंडमास्टर वान योंग ली हर माह एक हफ्ते के लिए विशेष प्रशिक्षण सत्र आयोजित करेंगे जबकि शेष समय में उनके द्वारा प्रशिक्षित कोच खिलाड़ियों को ट्रेनिंग देंगे।
सम्बंधित ख़बरें
मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में
दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।
लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री
मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।
स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त
प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।
तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे
भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।
