लखनऊ फाल्कन्स ने कानपुर सुपरस्टार्स को दी 147 रन बनाने की चुनौती
लखनऊ। अजय कुमार की घातक गेंदबाजी और विप्रज निगम की तेजतर्रार बल्लेबाजी ने यूपी टी-20 लीग सीजन-4 पावर्ड बाई Vimal Elaichi और NCS में लखनऊ फाल्कन्स व कानपुर सुपरस्टार्स के मध्य शुक्रवार को खेले गए दूसरे मैच को रोमांचक बना…

लखनऊ। अजय कुमार की घातक गेंदबाजी और विप्रज निगम की तेजतर्रार बल्लेबाजी ने यूपी टी-20 लीग सीजन-4 पावर्ड बाई Vimal Elaichi और NCS में लखनऊ फाल्कन्स व कानपुर सुपरस्टार्स के मध्य शुक्रवार को खेले गए दूसरे मैच को रोमांचक बना दिया।
यूपी टी-20 लीग सीजन-4 पावर्ड बाई Vimal Elaichi और NCS
भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में तेज गेंदबाज अजय कुमार ने चार विकेट लेकर लखनऊ फाल्कन्स की अच्छी शुरुआत पर अंकुश लगाया।
हालांकि आखिरी ओवरों में लखनऊ के विप्रज निगम ने महज 10 गेंदों पर नाबाद 21 रन ठोककर लखनऊ का स्कोर 18 ओवर में 7 विकेट पर 146 रन तक पहुंचा दिया। अब कानपुर सुपरस्टार्स को जीत के लिए 147 रन बनाने होंगे। बारिश के चलते यह मैच एक घंटे की देरी से शुरू हुआ और 18-18 ओवर का खेला गया। मैच की औपचारिक शुरुआत यूपी टी-20 लीग गवर्निंग काउंसिल के चेयरमैन डॉ. संजय कपूर ने पारंपरिक ढंग से घंटा बजाने की रस्म के साथ की।

इस अवसर पर डॉ. संजय कपूर ने कहा कि यूपी टी-20 लीग लगातार नए आयाम हासिल कर रही है। खिलाड़ियों को बेहतर मंच देने के साथ-साथ लीग का उद्देश्य उत्तर प्रदेश में क्रिकेट की प्रतिभाओं को आगे बढ़ाना है। हमें खुशी है कि इस सीजन में भी दर्शकों और क्रिकेट प्रेमियों का शानदार समर्थन मिल रहा है।
इस अवसर पर उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन की मीडिया कमेटी के चेयरमैन मोहम्मद फहीम, मीडिया संयोजक अहमद अली खान तालिब, यूपी टी-20 लीग गवर्निंग काउंसिल के सदस्य संजीव कुमार सिंह, उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के सदस्य जेपी सिंह, असद अहमद, आनंद पाठक सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।
औपचारिक शुरुआत के बाद कानपुर सुपरस्टार्स के कप्तान समीर रिजवी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। लखनऊ फाल्कन्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सधी शुरुआत की। सलामी बल्लेबाज मोहम्मद सैफ और प्रियम गर्ग ने पहले 5.2 ओवर में बिना विकेट गंवाए 39 रन जोड़े। मोहम्मद सैफ ने 26 गेंदों पर 2 चौके और 2 छक्कों की मदद से 33 रन बनाए। वहीं प्रियम गर्ग ने 15 गेंदों पर 3 चौकों की मदद से 19 रन का योगदान दिया।

कानपुर सुपरस्टार्स के तेज गेंदबाज अजय कुमार ने लखनऊ को झटके दिए। उन्होंने टीम के 42 के स्कोर पर प्रियम गर्ग को यशोवर्द्धन के हाथों कैच कराकर पवेलियन भेजा। इसके बाद मोहम्मद सैफ अजय कुमार की गेंद पर शुभम के हाथों कैच थमा बैठे। फिर लखनऊ के विकेट नियमित अंतराल पर गिरते रहे। आराध्य यादव 7 रन बनाकर अजय कुमार का तीसरा शिकार बने। मध्यक्रम में अजीत वर्मा ने 25 रन बनाए, जबकि सत्यम पांडे सिर्फ 4 रन ही जोड़ सके।
विप्रज निगम ने आखिरी ओवरों में तेज बल्लेबाजी करते हुए महज 10 गेंदों पर 2 चौके और 1 छक्के की मदद से नाबाद 21 रन बनाए। समीर चौधरी ने 18 रन का योगदान दिया। दोनों ने अंतिम ओवरों में तेजी से रन बटोरकर लखनऊ को 146 रन तक पहुंचाया। हालांकि आखिरी गेंद पर अजय कुमार ने समीर चौधरी का विकेट झटक लिया।
अजय कुमार ने शानदार गेंदबाजी करते हुए अपने चार ओवरों में 27 रन देकर चार विकेट हासिल किए और लखनऊ की रन गति पर पूरी तरह लगाम कस दी।
सम्बंधित ख़बरें
मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में
दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।
लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री
मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।
स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त
प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।
तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे
भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।
