द इंडियन व्यू

लखनऊ पब्लिक स्कूल आनंद नगर के खिलाड़ियों ने चार स्वर्ण सहित जीते आठ पदक

लखनऊ। लखनऊ पब्लिक स्कूल, आनंद नगर के खिलाड़ियों ने नई दिल्ली के रोहिणी वेस्ट में आयोजित चतुर्थ विजय कप ओपन राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता-2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए चार स्वर्ण, तीन रजत और एक कांस्य सहित कुल आठ…

Ragwendra P Singh
August 25, 2026
2 min read
लखनऊ पब्लिक स्कूल आनंद नगर के खिलाड़ियों ने चार स्वर्ण सहित जीते आठ पदक

लखनऊ। लखनऊ पब्लिक स्कूल, आनंद नगर के खिलाड़ियों ने नई दिल्ली के रोहिणी वेस्ट में आयोजित चतुर्थ विजय कप ओपन राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता-2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए चार स्वर्ण, तीन रजत और एक कांस्य सहित कुल आठ पदक अपने नाम किए।

चतुर्थ विजय कप ओपन राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता-2026

यूनिक ताइक्वांडो अकादमी की ओर से गत 23 व 24 अगस्त, 2026 तक आयोजित प्रतियोगिता में बालक सब जूनियर व्यक्तिगत पूमसे वर्ग में मयंक तिवारी और आशुतोष मिश्रा ने स्वर्ण पदक जीते। बालक कैडेट व्यक्तिगत पूमसे वर्ग में श्रेयांश नायक ने और क्योरगी बालक सब जूनियर वर्ग के अंडर-35 किग्रा वर्ग में अनुभव तिवारी ने स्वर्ण पदक अपने नाम किए।

बालक कैडेट व्यक्तिगत पूमसे में आयुष झा, रुद्रांश शुक्ला और अंकुर सिंह ने रजत पदक जीते। दूसरी ओर क्योरगी बालक कैडेट वर्ग के अंडर-43 किग्रा भार वर्ग में कुणाल यादव ने कांस्य पदक जीता। ये सभी पदक विजेता खिलाड़ी वर्तमान में लखनऊ स्पोर्ट्स ताइक्वांडो एंड पैरा ताइक्वांडो के सचिव एवं अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी मास्टर अतुल यादव के मार्गदर्शन में लखनऊ पब्लिक स्कूल, आनंद नगर में ताइक्वांडो का प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं।

खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर स्कूल की प्रधानाचार्य मीना तिवारी, समस्त शिक्षकगण, प्रशिक्षकों और खेल प्रेमियों ने खुशी जताते हुए पदक विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में

दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।

लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री

मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।

स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त

प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।

तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे

भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।