द इंडियन व्यू

लखनऊ जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप 29 सितंबर से

लखनऊ। लखनऊ जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप का आयोजन आगामी 29 सितंबर से 4 अक्टूबर 2026 तक बीबीडी यूपी बैडमिंटन अकादमी, गोमतीनगर में किया जाएगा। उत्तर प्रदेश बैडमिंटन एसोसिएशन के तत्वावधान में लखनऊ बैडमिंटन एसोसिएशन के द्वारा…

Ragwendra P Singh
September 24, 2026
2 min read
लखनऊ जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप 29 सितंबर से

लखनऊ। लखनऊ जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप का आयोजन आगामी 29 सितंबर से 4 अक्टूबर 2026 तक बीबीडी यूपी बैडमिंटन अकादमी, गोमतीनगर में किया जाएगा।

उत्तर प्रदेश बैडमिंटन एसोसिएशन के तत्वावधान में लखनऊ बैडमिंटन एसोसिएशन के द्वारा आयोजित इस चैंपियनशिप के बारे में आयोजन अध्यक्ष राम मोहन अग्रवाल व आयोजन सचिव संदीप अग्रवाल ने बताया कि इस चैंपियनशिप का आयोजन बैडमिंटन एसोसिएशन ऑफ इंडिया के नियमों के अनुसार होगा जबकि चैंपियनशिप में लखनऊ के करीब 300 खिलाड़ी भाग लेंगे।

चैंपियनशिप बालक व बालिका, पुरुष व महिला दोनो में विभिन्न आयु वर्गो में होगी। चैंपियनशिप के पहले दो दिन 29 व 30 सितंबर को अंडर-19 व सीनियर वर्ग के मुकाबले खेले जाएंगे। वहीं 2 से 4 अक्टूबर तक अंडर-11, अंडर-13, अंडर-15 व अंडर-17 आयु वर्ग में खिलाड़ी चुनौती पेश करेंगे।

साभार : गूगल

चैंपियनशिप के संबंध में अधिक जानकारी के लिए अजय कुमार से मोबाइल 7754938453, हर्ष मिश्रा से मोबाइल 8299097728, पीयूष यादव से 9026984933 और मुकेश श्रीवास्तव से 9026984933 पर संपर्क किया जा सकता है।

चैंपियपनशिप में खेलने के इच्छुक खिलाड़ी बीबीडी यूपी बैडमिंटन अकादमी, गोमतीनगर में संपर्क करके प्रवेश फार्म ले सकते हैं। अंडर-19 व सीनियर वर्ग में इच्छुक खिलाड़ी में प्रवेश की अंतिम तिथि 27 सितंबर जबकि अंडर-11, अंडर-13, अंडर-15 व अंडर-17 आयु वर्ग में प्रवेश की अंतिम तिथि 1 अक्टूबर है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में

दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।

लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री

मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।

स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त

प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।

तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे

भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।