द इंडियन व्यू

लखनऊ जिला क्रॉस कंट्री टीम का चयन 27 दिसंबर को

लखनऊ। 60वीं यूपी राज्य क्रॉस कंट्री एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए लखनऊ जिले की एथलेटिक्स टीम के चयन के लिए ट्रायल 27 दिसंबर को केडी सिंह बाबू स्टेडियम पर सुबह 8:00 बजे से आयोजित किया जाएगा। लखनऊ जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन के…

Ragwendra P Singh
December 24, 2025
1 min read
लखनऊ जिला क्रॉस कंट्री टीम का चयन 27 दिसंबर को

लखनऊ। 60वीं यूपी राज्य क्रॉस कंट्री एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए लखनऊ जिले की एथलेटिक्स टीम के चयन के लिए ट्रायल 27 दिसंबर को केडी सिंह बाबू स्टेडियम पर सुबह 8:00 बजे से आयोजित किया जाएगा।

लखनऊ जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन के सचिव बीआर वरुण के अनुसार चयन के लिए 16 साल के लिए उम्र 25.01.2010 से 24.01.2012 के बीच (इवेंट पुरुष/महिला 2 किमी), 18 साल के लिए उम्र 25.01.2008 से 24.01.2010 के बीच (इवेंट पुरुष 6, महिला 4 किमी), 20 साल के लिए उम्र 25.01.2006 से 24.01.2008 के बीच (इवेंट पुरुष 8, महिला 6 किमी) होनी चाहिए। इसके अलावा 20 साल से ऊपर पुरुष व महिला 10 किमी के लिए भी चयन होगा।

बीआर वरुण ने बताया कि चयन के इच्छुक एथलीट को अपनी एएफआई यूआईडी लेकर आना होगा। उन्होंने जानकारी दी कि 60वीं यूपी राज्य क्रॉस कंट्री एथलेटिक्स चैंपियनशिप का आयोजन 4 जनवरी 2026 को झांसी में होगा। इस बारे में अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 9415027942 पर संपर्क किया जा सकता है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

अभिनेता नील नितिन मुकेश 29 नवंबर को एस.के. लखनऊ मैराथन में शामिल होकर बढ़ाएंगे धावकों का उत्साह

लखनऊ में 29 नवंबर को आयोजित होने जा रहे दूसरे एस.के. लखनऊ मैराथन 2026 को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं।

लखनऊ में 29 नवंबर को ‘संडेज ऑन साइकिल’ का 100वां संस्करण, फिटनेस के साथ ओलंपिक मूल्यों का दिया जाएगा संदेश

फिट इंडिया मूवमेंट के लोकप्रिय साप्ताहिक अभियान ‘संडेज ऑन साइकिल’ का 100वां संस्करण रविवार, 29 नवंबर को देशभर में उत्साह के साथ मनाया जाएगा।

उन्नति-तन्वी ने एकल में कायम रखी भारतीय चुनौती, गायत्री-त्रिशा भी महिला युगल सेमीफाइनल में

पिछले साल की सेमीफाइनलिस्ट उन्नति हुड्डा व तन्वी शर्मा ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में एकल में भारतीय चुनौती कायम रखते हुए सेमीफाइनल में स्थान सुरक्षित किया।

मलेशिया को 6-2 से रौंदकर फाइनल में पहुंचा भारत, दीपिका ने दागे दो गोल

भारत ने दीपिका के दो गोल से शुक्रवार को यहां मलेशिया को 6-2 से हराकर महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश किया। एशियाई खेलों की विजेता भारतीय टीम ने एक बार फिर बेहतरीन प्रदर्शन किया और अपने छह में से पांच गोल पेनल्टी कॉर्नर पर किए।