द इंडियन व्यू

लखनऊ के विराट, शुभम, लक्ष्य व दीपांशु ने जीते स्वर्ण

लखनऊ। लखनऊ के विराट, शुभम, लक्ष्य व दीपांशु ने पांचवीं भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी बाजपेयी ओपन स्टेट ताइक्वांडो चैंपियनशिप-2025 के पहले दिन स्वर्ण पदक जीतकर अपनी धाक जमाई। उत्तर प्रदेश ताइक्वांडो एसोसिएशन के तत्वावधान…

Ragwendra P Singh
May 16, 2025
2 min read
लखनऊ के विराट, शुभम, लक्ष्य व दीपांशु ने जीते स्वर्ण

लखनऊ। लखनऊ के विराट, शुभम, लक्ष्य व दीपांशु ने पांचवीं भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी बाजपेयी ओपन स्टेट ताइक्वांडो चैंपियनशिप-2025 के पहले दिन स्वर्ण पदक जीतकर अपनी धाक जमाई।

उत्तर प्रदेश ताइक्वांडो एसोसिएशन के तत्वावधान में लखनऊ जिला ताइक्वांडो एसोसिएशन द्वारा इस चैंपियनशिप का आयोजन केडी सिंह बाबू स्टेडियम स्थित भारत रत्न श्री अटल बिहारी बाजपेयी बहुउद्देश्यीय हॉल में किया जा रहा है। चैंपियनशिप में लखनऊ के खिलाड़ियों ने आज 4 स्वर्ण, 5 रजत एवं 5 कांस्य पदक जीते।

दूसरी ओर जालौन, कानपुर व लखीमपुर के खिलाड़ियों ने एक-एक स्वर्ण पदक अपने नाम किए। इससे पूर्व चैंपियनशिप का उद्घाटन मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने करते हुए प्रदेश के विभिन्न जिलों से प्रतिभाग करने आए खिलाड़ियों को सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दी।

इससे पूर्व मुख्य अतिथि का स्वागत उत्तर प्रदेश ताइक्वांडो एसोसिएशन के अध्यक्ष शैलेश कुमार सिंह शैलू ने किया। वहीं एसोसिएशन के सचिव राजकुमार ने प्रतिभागी टीमों में शामिल खिलाड़ियों का आभार जताया। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश ताइक्वांडो एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष देवेंद्र सिंह, उपाध्यक्ष आनंद मणि जुगरान, संयुक्त सचिव मोहित कुमार एवं बड़ी संख्या में खेल प्रेमी मौजूद रहे।

चैंपियनशिप के मुकाबलों में पहले दिन सब जूनियर बालक (अंडर 23 किग्रा) में लखनऊ के विराट ने स्वर्ण, लखनऊ के अद्विक ने रजत एवं प्रयागराज के रेयांश व मुरादाबाद के वंश ने कांस्य पदक जीते। कैडेट बालक (148 सेमी.) में लखनऊ के शुभम ने स्वर्ण, लखनऊ के शौर्य प्रकाश ने रजत एवं मुजफ्फरनगर के अंश पाल व लखनऊ के चांद बाबू ने कांस्य पदक जीते। सब जूनियर बालिका (अंडर-24) किग्रा में जालौन की आद्या शक्ति ने स्वर्ण, लखनऊ की मिहिरा रस्तोगी ने रजत एवं लखनऊ की सौम्या सिंह व रिशिका यादव ने कांस्य पदक जीते।

सब जूनियर बालक (अंडर-21 किग्रा) में लखनऊ के लक्ष्य मिश्रा ने स्वर्ण, लखनऊ के अरिहंत प्रताप ने रजत एवं कानपुर के अरीब अंसारी व मुरादाबाद के शौर्य ने कांस्य पदक जीते। सब जूनियर बालक (अंडर 60 किग्रा) में कानपुर के प्रखर गौड़ ने स्वर्ण, प्रयागराज के अर्जुन पाल ने रजत पदक जीते।

सब जूनियर बालक (अंडर 29 किग्रा) में लखनऊ के दीपांशु ने स्वर्ण, कानपुर के कृष्णा सिंह ने रजत एवं कानपुर के अक्षांश भारती व लखीमपुर के पार्थ ने कांस्य पदक जीते। सब जूनियर बालिका व्यक्तिगत पूमसे में लखीमपुर की अविका शर्मा ने स्वर्ण व लखनऊ की वर्णिका कपूर ने रजत पदक जीते। लखनऊ की ही आद्या ओझा व आर्वी सिंह ने कांस्य पदक जीते।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में

दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।

लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री

मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।

स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त

प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।

तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे

भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।