लखनऊ आईपीएल: पार्किंग बनी सिरदर्द, दर्शक व मीडियाकर्मी दोनों बेहाल
लखनऊ : आईपीएल के लखनऊ में हो रहे मुकाबलों में उत्तर प्रदेश क्रिकेट संघ और पुलिस प्रशासन के बीच तालमेल के अभाव में पार्किंग की समस्या विकराल हो रही है और इससे मैच कवर करने वाले मीडियाकर्मी भी खासे परेशान हैं। साभार :…

लखनऊ : आईपीएल के लखनऊ में हो रहे मुकाबलों में उत्तर प्रदेश क्रिकेट संघ और पुलिस प्रशासन के बीच तालमेल के अभाव में पार्किंग की समस्या विकराल हो रही है और इससे मैच कवर करने वाले मीडियाकर्मी भी खासे परेशान हैं।

राजधानी लखनऊ के इकाना स्टेडियम में सात मैचों में से चार मुकाबले हो चुके हैं जबकि दिल्ली और लखनऊ के बीच मैच मंगलवार को खेला गया। इसके बाद भी यहां दो और मैच खेले जाने हैं।
इन मैचों को देखने को अपने निजी वाहनो से आने वाले दर्शकों को पार्किंग के लिये निर्धारित स्थान से खासी दूरी तय कर स्टेडियम तक आना पड़ रहा है जबकि इससे पहले जगह जगह डायवर्जन के कारण पार्किंग स्थल तक पहुंचने में दो से चार किमी तक की दूरी भीड़ के बीच रेंग रेंग कर तय करनी पड़ रही है।
पार्किंग की इस समस्या से मीडियाकर्मी भी परेशान हैं। यूपीसीए ने मीडियाकर्मियों को दो पहिया वाहन पार्किंग के लिये कोई वाहन पास उपलब्ध नहीं कराये हैं।
यूपीसीए का कहना है कि दो पहिया वाहनो के लिये मीडियाकर्मियों को पास की कोई जरुरत नहीं हैं। उनके लिये आईपीएल के परिचय पत्र ही वाहन पार्किंग का पास माने जायेंगे वहीं चार पहिया वाहनो के लिये चार पत्रकारों के बीच एक पास दिया जायेगा। इसके लिये उन्होने यातायात पुलिस द्वारा प्रेषित दिशा निर्देशों का हवाला दिया है।
वहीं इकाना स्टेडियम के पांच किमी की परिधि में लगाये गये बैरियरों पर तैनात पुलिसकर्मी वाहन पास नहीं होने पर पत्रकारों के लिये निर्धारित पार्किंग तक वाहनो को जाने नहीं दे रहे हैं। उनका कहना है कि उन्हे बगैर पास के कोई भी वाहन बैरियर से आगे नहीं जाने देने के निर्देश हैं।
पुलिस और यूपीसीए के बीच वाहन पार्किंग को लेकर संवाद में कमी मीडियाकर्मियों की परेशानी का सबब बनी हुयी है। इस बारे में यूपीसीए के एक अधिकारी ने कहा कि जल्द ही पुलिस प्रशासन से बात कर समस्या का निराकरण कराया जायेगा।
सम्बंधित ख़बरें
मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में
दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।
लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री
मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।
स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त
प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।
तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे
भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।
