द इंडियन व्यू

लक्ष्य सेन ने जापानी खिलाड़ी को हराकर जीता ऑस्ट्रेलियन ओपन का खिताब

नई दिल्ली : भारतीय स्टार शटलर लक्ष्य सेन ने ऑस्ट्रेलियन ओपन 2025 बैडमिंटन टूर्नामेंट के पुरुष एकल स्पर्धा का खिताब जीत लिया है। रविवार को ऑस्ट्रेलियन ओपन सुपर 500 के फाइनल मुकाबले में भारतीय खिलाड़ी ने जापान के बैडमिंटन…

Ragwendra P Singh
November 23, 2025
2 min read
लक्ष्य सेन ने जापानी खिलाड़ी को हराकर जीता ऑस्ट्रेलियन ओपन का खिताब

नई दिल्ली : भारतीय स्टार शटलर लक्ष्य सेन ने ऑस्ट्रेलियन ओपन 2025 बैडमिंटन टूर्नामेंट के पुरुष एकल स्पर्धा का खिताब जीत लिया है। रविवार को ऑस्ट्रेलियन ओपन सुपर 500 के फाइनल मुकाबले में भारतीय खिलाड़ी ने जापान के बैडमिंटन खिलाड़ी युशी तनाका को 21-15, 21-11 से हराया।लक्ष्य सेन ने इस साल का अपना पहला बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड टूर टाइटल ऑस्ट्रेलियन ओपन के तौर पर जीता। लक्ष्य सेन का ये उनके करियर का तीसरा सुपर 500 खिताब है। वह सितंबर में हांगकांग सुपर 500 टूर्नामेंट में जीत के करीब थे, लेकिन फाइनल में हारकर उपविजेता रहे थे।38 मिनट तक चले फाइनल मुकाबले में 24 वर्षिय लक्ष्य सेन ने जबरदस्त खेल का प्रदर्शन किया। उन्होंने जापान के खिलाड़ी युशी तनाका के खिलाफ शुरू से ही दबदबा बनाया। लक्ष्य ने इस फाइनल मैच के पहले सेट को 21-15 से अपने नाम किया। इसके बाद दूसरे सेट में भी लक्ष्य ने जापान के खिलाड़ी को वापसी का कोई भी मौका नहीं दिया। यह सेट भी 21-11 के अंतर से अपने नाम कर सेन ने ऑस्ट्रेलियन ओपन सुपर 500 का खिताब जीत लिया।लक्ष्य सेन पिछले काफी समय से अपनी फार्म को लेकर संघर्ष कर रहे थे। वह पेरिस ओलंपिक 2024 में चौथे स्थान पर रहे थे और पदक नहीं जीत पाए थे। साल 2025 में भी उनका प्रदर्शन अच्छा नहीं चल रहा था, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी और अपने प्रदर्शन में सुधार करते गए। इससे वह हांगकांग ओपन सुपर 500 का खिताब जीतने के काफी करीब पहुंच गए थे। उन्हें फाइनल मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा था। अब लक्ष्य सेन ने ऑस्ट्रेलियन ओपन में कोई गलती नहीं करते हुए ट्रॉफी को अपने नाम कर लिया है।---------------

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…