लक्ष्य रायचंदानी का दोहरा शतक, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत अंडर-19 मजबूत
लक्ष्य रायचंदानी ने नाबाद दोहरा शतक जड़ा, जिससे भारत अंडर-19 टीम ने यहां खेले जा रहे पहले युवा टेस्ट मैच के दूसरे दिन सोमवार को ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 टीम के खिलाफ पहली पारी में 213 रन की बढ़त हासिल करके अपनी स्थिति मजबूत…

लक्ष्य रायचंदानी ने नाबाद दोहरा शतक जड़ा, जिससे भारत अंडर-19 टीम ने यहां खेले जा रहे पहले युवा टेस्ट मैच के दूसरे दिन सोमवार को ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 टीम के खिलाफ पहली पारी में 213 रन की बढ़त हासिल करके अपनी स्थिति मजबूत कर ली।
रायचंदानी 210 रन बनाकर खेल रहे हैं। उनकी शानदार पारी से भारत ने दिन का खेल समाप्त होने तक 430 रन बनाए हैं। ऑस्ट्रेलिया की टीम अपनी पहली पारी में 217 रन पर आउट हो गई थी। इस महीने की शुरुआत में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे युवा वनडे में नाबाद 110 रन बनाने वाले 17 वर्षीय रायचंदानी ने लंबी अवधि के प्रारूप में भी प्रभावशाली पारी खेलकर अपनी शानदार फॉर्म बरकरार रखी।
सलामी बल्लेबाज सागर विर्क के 11 रन पर आउट होने के बाद रायचंदानी ने पूरे दिन पारी को संभाला और दूसरे छोर से नियमित अंतराल में विकेट गिरने के बावजूद ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों को हावी नहीं होने दिया।

रायचंदानी को कप्तान यशबर्धन चौहान (54) और मोहित उल्वा (नाबाद 58) का अच्छा साथ मिला। रायचंदानी ने मोहित के साथ नौवें विकेट के लिए अब तक 137 रन जोड़े हैं। इससे पहले उन्होंने चौहान के साथ तीसरे विकेट के लिए 124 रन की साझेदारी की थी। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया की टीम 217 रन पर आउट हो गई, जिसमें ब्लेक कैटल ने 102 रन का योगदान दिया। भारत की तरफ से बाएं हाथ के स्पिनर ईशान ओम ने पांच विकेट लिए, जबकि मोहित उल्वा ने तीन विकेट हासिल किए।
सम्बंधित ख़बरें
मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में
दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।
लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री
मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।
स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त
प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।
तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे
भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।
