लंदन जाने के लिए चार्टर्ड प्लेन की मांग वाली खबर पर विराट ने दिया मजेदार जवाब
नई दिल्ली : स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 की शुरुआत से पहले सामने आई उस खबर पर प्रतिक्रिया दी है, जिसमें दावा किया गया था कि उन्होंने अपनी टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू (आरसीबी) से कुछ…

नई दिल्ली : स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 की शुरुआत से पहले सामने आई उस खबर पर प्रतिक्रिया दी है, जिसमें दावा किया गया था कि उन्होंने अपनी टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू (आरसीबी) से कुछ खास सुविधाओं की मांग की है। कोहली ने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की और इन अफवाहों को सिरे से खारिज कर दिया।
एक मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया कि कोहली ने सीजन के बीच लंदन (यूके) जाने के लिए फ्रेंचाइजी से चार्टर्ड प्लेन की मांग की है। इस रिपोर्ट में दावा किया गया कि कोहली ने फ्रेंचाइजी से कहा है कि अगर मैचों के बीच तीन दिन का गैप हुआ तो वह लंदन जाएंगे और मैच से पहले वापस आ जाएंगे।
इन खबरों पर कोहली ने खुद जवाब दिया। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर इस रिपोर्ट को शेयर करते हुए हंसने वाला दो इमोजी लगाया, जिससे साफ हो गया कि वह इन दावों को गंभीरता से नहीं लेते। उनकी यह प्रतिक्रिया तेजी से वायरल हो गई और फैंस के बीच चर्चा का विषय बन गई।
आईपीएल 2026 के लिए कोहली आरसीबी टीम से जुड़ चुके हैं और तैयारी में लगे हुए हैं। टीम अपना पहला मुकाबला 28 मार्च को बेंगलुरु में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेलेगी।
आरसीबी ने पिछले सीजन में अपना पहला आईपीएल खिताब जीता था। कोहली ने इसमें अहम भूमिका निभाई थी। इस बार टीम खिताब बचाने के इरादे से मैदान पर उतरेगी और कोहली की भूमिका एक बार फिर बेहद महत्वपूर्ण रहने वाली है।
पिछले सीजन में कोहली का प्रदर्शन शानदार रहा था। उन्होंने 15 पारियों में 54.75 के औसत और 144.71 के स्ट्राइक रेट से 657 रन बनाए थे, जिसमें 8 अर्धशतक शामिल थे। वह आरसीबी के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी रहे और पूरे टूर्नामेंट में तीसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बने।
कोहली अब तक आईपीएल में 267 मैचों में 8 शतक और 63 अर्धशतक की मदद से 8661 रन बना चुके हैं। वह टूर्नामेंट के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों में शामिल हैं और इस सीजन में 9000 रन का आंकड़ा छूने वाले पहले खिलाड़ी बनने के लक्ष्य के साथ उतरेंगे।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
