रोहित शर्मा के लखनऊ के खिलाफ नहीं खेलने पर फैंस मायूस
लखनऊ। यूपी की राजधानी लखनऊ स्थित भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम शुक्रवार को फिर से क्रिकेट प्रेमियों के जुनून का गवाह बना, जब लखनऊ सुपर जायंट्स और मुंबई इंडियंस के बीच मुकाबला खेला गया। साभार : गूगल…

लखनऊ। यूपी की राजधानी लखनऊ स्थित भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम शुक्रवार को फिर से क्रिकेट प्रेमियों के जुनून का गवाह बना, जब लखनऊ सुपर जायंट्स और मुंबई इंडियंस के बीच मुकाबला खेला गया।

लेकिन मुकाबले की शुरुआत से पहले ही एक बड़ी खबर ने फैंस के उत्साह पर पानी फेर दिया— भारतीय स्टार बल्लेबाज और ‘हिटमैन’ के नाम से मशहूर रोहित शर्मा इस मैच का हिस्सा नहीं थे। सुबह से ही इकाना स्टेडियम के बाहर रोहित फैंस की भारी भीड़ उमड़ने लगी थी।
बच्चे हों या बुज़ुर्ग, हर कोई रोहित की जर्सी पहने, उनके नाम के पोस्टर हाथ में लिए स्टेडियम की ओर बढ़ रहा था। गेट्स पर “हिटमैन” के नारे गूंज रहे थे और हर किसी को एक ही इंतज़ार था—रोहित शर्मा को बैटिंग करते देखने का।
इस मैच में भले ही लखनऊ के कप्तान ऋषभ पंत मैदान पर नहीं थे, लेकिन रोहित का क्रेज इतना था कि कई दर्शकों ने कहा कि वे सिर्फ उन्हें ही देखने आए थे। स्टेडियम के कई हिस्सों में ‘हिटमैन’ का नाम गूंज रहा था।
जब मुंबई इंडियंस की प्लेइंग इलेवन की घोषणा हुई और उसमें रोहित शर्मा का नाम नहीं था, तो पूरे स्टेडियम में मायूसी छा गई। टॉस से ठीक पहले मुंबई के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जानकारी दी कि रोहित शर्मा पूरी तरह फिट नहीं हैं, इसलिए उन्हें आराम दिया गया है।
यह खबर जैसे ही आई, सोशल मीडिया से लेकर स्टेडियम तक रोहित के फैंस में हलचल मच गई। जुबिली पोस्ट मैच से एक दिन पहले ही बता दिया था रोहित शर्मा का खेलना तय नहीं है। टीम मैनजमेंट इससे पहले उनको इम्पैक्टर प्लेयर के तौर पर केकेआर के खिलाफ उतारा था और लखनऊ के खिलाफ ये संभावना बन रही थी कि वो 11 में शामिल नहीं रहेंगे।
बताते चले कि, रोहित हालिया मैचों में फॉर्म में नहीं थे। इससे पहले कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ उन्हें ‘इम्पैक्ट प्लेयर’ के तौर पर उतारा गया था, जो कि उनके करियर में शायद पहली बार हुआ था। टीम मैनेजमेंट के इस फैसले ने पहले ही संकेत दे दिए थे कि रोहित को लेकर कोई बड़ा फैसला लिया जा सकता है।
स्टेडियम के बाहर मिले एक फैन ने निराशा जताते हुए कहा, “हम इलाहाबाद से सिर्फ रोहित शर्मा को देखने आए थे। टिकट भी महंगे खरीदे, लेकिन जब सुना कि वो खेल ही नहीं रहे, तो दिल टूट गया।”
दूसरे फैन ने कहा, “रोहित आउट ऑफ फॉर्म हो सकते हैं, लेकिन वो हमारी भावनाओं का हिस्सा हैं। उनका मैदान पर होना ही काफी होता है। क्रिकेट एक्सपर्ट्स का मानना है कि भले ही रोहित फॉर्म में न हों, लेकिन उनका अनुभव और मैदान पर मौजूदगी टीम के लिए बड़ा फर्क ला सकती थी।
साथ ही, ये भी सवाल उठता है कि क्या यह ‘रेस्ट’ सिर्फ फिटनेस का मामला है, या किसी रणनीतिक बदलाव की शुरुआत? रोहित शर्मा की गैरमौजूदगी ने जहां फैंस को निराश किया, वहीं टीम मैनेजमेंट पर भी सवाल उठाए हैं।
क्या अब रोहित को पूरे सीजन ‘इम्पैक्ट प्लेयर’ के तौर पर ही इस्तेमाल किया जाएगा? या वे फिर से अपनी जगह वापस पा सकेंगे? इन सवालों के जवाब आने वाले मैचों में ही मिल पाएंगे।
सम्बंधित ख़बरें
मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में
दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।
लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री
मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।
स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त
प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।
तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे
भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।
