द इंडियन व्यू

रोहित शर्मा की ग्रैंड वापसी – शिवाजी पार्क में जमकर बहाया पसीना

भारत के ऑस्ट्रेलिया दौरे की शुरुआत 19 अक्टूबर से होगी। इस टूर पर भारत को तीन मैच की वनडे सीरीज के साथ 5 मैच की टी20 सीरीज खेलनी है। वनडे सीरीज के लिए भारतीय फैंस काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं क्योंकि काफी लंबे समय बाद…

Ragwendra P Singh
October 11, 2025
3 min read
रोहित शर्मा की ग्रैंड वापसी – शिवाजी पार्क में जमकर बहाया पसीना

भारत के ऑस्ट्रेलिया दौरे की शुरुआत 19 अक्टूबर से होगी। इस टूर पर भारत को तीन मैच की वनडे सीरीज के साथ 5 मैच की टी20 सीरीज खेलनी है। वनडे सीरीज के लिए भारतीय फैंस काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं क्योंकि काफी लंबे समय बाद रोहित शर्मा और विराट कोहली को एक बार फिर उन्हें मैदान पर देखने का मौका मिलेगा।

इस टूर की तैयारी के लिए रोहित शर्मा अपनी फिटनेस और खेल पर जमकर मेहनत कर रहे हैं। हाल ही में वह मुंबई के फेमस शिवाजी पार्क में पसीना बहा रहे हैं, मगर उन्हें यहां प्रैक्टिस करना काफी महंगा पड़ गया।

दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें प्रैक्टिस करते हुए रोहित शर्मा स्लॉग स्वीप शॉट की मदद से गेंद को मैदान के बाहर पहुंचा देते हैं। इस दौरान गेंद उनकी कार पर जाकर लगती है। मैदान पर मौजूद एक फैन ने इस घटना का वीडियो बनाया था जो इस समय खूब सुर्खियां बटोर रहा है।

साभार : सोशल मीडिया

वीडियो में फैन कहता नजर आ रहा है ‘गई गाड़ी…खुद की ही गाड़ी को फोड़ दिया।’ रोहित ने ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले शुक्रवार को मुंबई रणजी टीम के अपने पूर्व साथी अभिषेक नायर के साथ शिवाजी पार्क में दो घंटे तक अभ्यास किया। नायर कुछ समय पहले तक भारतीय टीम के बल्लेबाजी कोच भी थे।

रोहित की जगह हाल ही में शुभमन गिल को भारतीय वनडे टीम का कप्तान बनाया गया है। रोहित 19 अक्टूबर से पर्थ में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शुरू होने वाली तीन मैचों की सीरीज के दौरान वापसी करेंगे। ऑल हार्ट क्रिकेट अकादमी में इस अभ्यास सत्र के दौरान मुंबई के क्रिकेटर अंगकृष रघुवंशी और कुछ अन्य स्थानीय खिलाड़ी मौजूद थे।

38 वर्षीय रोहित शर्मा ने इस साल फरवरी में न्यूजीलैंड के खिलाफ चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में भारत के लिए अपना पिछला मैच खेला था। भारत ने उनकी कप्तानी में 2024 में अमेरिका और वेस्टइंडीज में टी20 वर्ल्ड कप जीत के बाद चैंपियंस ट्रॉफी के रूप में लगातार दूसरा आईसीसी खिताब जीता था।

https://www.facebook.com/watch/?ref=embed_video&v=1698494564871506

भारत के पूर्व कप्तान रोहित के भविष्य पर लगातार सवाल उठ रहे हैं लेकिन उन्हें पुराने साथी विराट कोहली के साथ ऑस्ट्रेलिया वनडे सीरीज के लिए टीम में शामिल किया गया है।

दोनों महान बल्लेबाज पिछले एक साल में टेस्ट और टी20 अंतरराष्ट्रीय से संन्यास ले चुके हैं। रोहित, कोहली और नवनियुक्त वनडे उपकप्तान श्रेयस अय्यर 15 अक्टूबर को दो अलग-अलग समूहों में ऑस्ट्रेलिया रवाना होने से पहले नयी दिल्ली में भारतीय टीम से जुड़ेंगे, जो वर्तमान में वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में खेल रही है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

अयान की शानदार फॉर्म बरकरार, दोहा में हासिल की पहली पीएसए खिताबी जीत

भारत के अयान वजीरल्ली ने अपनी शानदार फॉर्म जारी रखते हुए दोहा में खेले गए क्यूएसएफ 5 चैलेंजर स्क्वाश टूर्नामेंट में मिस्र के हसन मेन्शॉवी को 3-1 से हराकर अपना पहला पीएसए टूर खिताब जीता।

प्रार्थना थापा और लालदुहजुआली की जोड़ी ने एशियाई चैंपियनशिप में जीता पदक

नागालैंड की प्रार्थना थापा और मिजोरम की लालदुहजुआली ने दक्षिण कोरिया के ग्वांगजू में बैडमिंटन एशिया सीनियर चैंपियनशिप 2026 में 40 वर्ष से अधिक उम्र के महिला युगल में कांस्य पदक अपने नाम किया।

सैंडपेपर विवाद की फिर होगी समीक्षा, क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने तय की रूपरेखा

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने 2018 के दक्षिण अफ्रीका दौरे के दौरान हुए गेंद से छेड़छाड़ विवाद की समीक्षा के लिए गठित स्वतंत्र मंच के संदर्भ की शर्तें जारी कर दी हैं।