द इंडियन व्यू

रोहित–कोहली की धमाकेदार वापसी, विजय हजारे ट्रॉफी में पहले दिन ही जड़े शतक

नई दिल्ली : विजय हज़ारे ट्रॉफी 2025 के पहले दिन जहां शुरुआती सत्र में रिकॉर्डतोड़ पारियां देखने को मिलीं, वहीं दिन के दूसरे सत्र में रोहित शर्मा और विराट कोहली ने अपनी शतकीय पारियों से सारी सुर्खियां बटोर लीं। लंबे…

Ragwendra P Singh
December 24, 2025
2 min read
रोहित–कोहली की धमाकेदार वापसी, विजय हजारे ट्रॉफी में पहले दिन ही जड़े शतक

नई दिल्ली : विजय हज़ारे ट्रॉफी 2025 के पहले दिन जहां शुरुआती सत्र में रिकॉर्डतोड़ पारियां देखने को मिलीं, वहीं दिन के दूसरे सत्र में रोहित शर्मा और विराट कोहली ने अपनी शतकीय पारियों से सारी सुर्खियां बटोर लीं। लंबे अंतराल के बाद देश की इस प्रमुख एकदिवसीय घरेलू प्रतियोगिता में लौटे दोनों दिग्गजों ने शानदार शतक जड़ते हुए अपनी क्लास एक बार फिर साबित की।

 

मुंबई की ओर से खेलते हुए रोहित शर्मा ने सिक्किम के खिलाफ महज 62 गेंदों में शतक ठोक दिया। यह सात साल बाद उनका विजय हज़ारे ट्रॉफी में पहला मुकाबला था और उन्होंने इसे यादगार बना दिया। जयपुर में खेले गए इस मैच में सिक्किम की ओर से दिए गए 236 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए रोहित ने शुरुआत से ही आक्रामक रुख अपनाया और चौकों-छक्कों की बारिश कर दी। यह शतक लिस्ट-ए क्रिकेट में उनका 37वां शतक रहा, जबकि भारत के लिए वह पहले ही 33 अंतरराष्ट्रीय शतक लगा चुके हैं। इस पारी के साथ रोहित 50 ओवर प्रारूप में 14 हजार रनों के करीब पहुंच गए।

 

उधर, विराट कोहली ने भी विजय हज़ारे ट्रॉफी में 15 साल बाद वापसी करते हुए अपनी खास शैली में शतक जड़ा। आंध्र प्रदेश के खिलाफ 299 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए कोहली ने 83 गेंदों में सधी हुई और आकर्षक शतकीय पारी खेली। यह लिस्ट-ए क्रिकेट में उनका 58वां शतक रहा और हालिया फॉर्म का प्रमाण भी, क्योंकि दक्षिण अफ्रीका सीरीज के बाद पिछले चार पारियों में यह उनका तीसरा शतक है।

 

अपनी पारी की पहली ही रन के साथ कोहली ने एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की। वह लिस्ट-ए क्रिकेट में 16,000 रन पूरे करने वाले दुनिया के नौवें खिलाड़ी बने। खास बात यह है कि इनमें से 14 हजार से ज्यादा रन उन्होंने 2008 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण के बाद भारत के लिए बनाए हैं। इस उपलब्धि के साथ कोहली, महान सचिन तेंदुलकर के बाद लिस्ट-ए क्रिकेट में 16 हजार रन पूरे करने वाले दूसरे भारतीय बल्लेबाज बन गए।

 

कोहली अब सचिन तेंदुलकर, रिकी पोंटिंग, कुमार संगकारा और सर विवियन रिचर्ड्स जैसे दिग्गजों की विशिष्ट सूची में शामिल हो गए हैं। विजय हज़ारे ट्रॉफी के पहले ही दिन रोहित और कोहली की इन शानदार पारियों ने यह साफ कर दिया कि घरेलू क्रिकेट में उनकी वापसी भारतीय क्रिकेट के लिए बड़ी खबर है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…